Pradhan Mantri Adarsh Gram Yojana: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत तृतीय चरण में कन्नौज के आठ गांवों का चयन किया गया है। जल्द ही यहां अब स्कीम के तहत विकास कार्य शरू किए जाएंगे। इन गावों में बड़े- बड़े शहरों जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। गांव में स्ट्रीट लाइट, पानी, नाली, विद्यालय समेत कई सुविधाएं होंगी, जिनके दम पर गांव शहरों जैसे दिखेंगे।
उत्तर प्रदेश में कन्नौज के जिन आठ गावों का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है, विकास की दृष्टि से काफी पिछड़े हैं। इन गांवों के नाम हैं- तहसील के यासीनपुर, आलमपुर गहलोत, करन जौली, तहसीलपुर ठठिया और अमरोली, छिबरामऊ तहसील के बहादुरपुर निगोह और बीबीपुर, तो तिर्वा तहसील में चिकनपुर।

जल्द शुरू होगा विकास कार्य
समाज कल्याण विकास विभाग ने कन्नौज के इन गांवों में विकास के लिए टीमें गठित कर दी हैं। विभाग के अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विकास कार्यों की स्वीकृति जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम ने कर दी है। प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है। विकास के लिए फंड मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मिलेंगी क्या- क्या सुविधाएं?
समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विभाग के अधिकारी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइटिंग, आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना, हैंड पंप समेत कई सुविधाएं इन गांवों में सुनिश्चित कराई जाएंगी। उन्होंने कन्नौज के आठ गावों में प्रस्ताविक विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि यासीनपुर में एक आंगनबाड़ी केंद्र, 600 मीटर नाली निर्माण, 15 स्ट्रीट लाइट और हैंड पंप अपशिष्ट निपटान केंद्र, बीबीपुर में 420 मीटर नाली निर्माण, 32 स्ट्रीट लाइट और 6 हैंड पंप, चिकनपुर में एक आंगनबाड़ी केंद्र, इज्जत घर प्राथमिक विद्यालय एक, 197 मीटर नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट और 5 हैंड पंप लगेंगे।
ठठिया में एक आंगनबाड़ी केंद्र, 1200 मीटर नाली निर्माण, 19 स्ट्रीट लाइट और दो हैंडपंप, अमरोली में 642 मीटर नाली निर्माण, 38 स्ट्रीट लाइट, चार हैंडपंप और पांच अपशिष्ट निपटान केंद्र, बहादुरपुर निगोह में 2600 मीटर की नाली निर्माण, 15 स्ट्रीट लाइट और पांच हैंडपंप लगाए जाने हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
