Free Electricity: हर दिन बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। इस बीच हाल ही में लॉन्च हुई पीएम सूर्य घर योजना वरदान साबित हुई है। सरकार इस योजना के तहत हजारों लोगों को 300 यूनिट बिजली बिल्कुल मुफ्त दे रही है।
हाल ही में एक और राज्य में सरकार ने इस योजना का लाभ देने का फैसला लिया है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपको फ्री में बिजली मिले तो इसके लिए आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।

इस राज्य में मिलेगी फ्री बिजली
सरकार योजना को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने की कोशिशों में जुट गई है। हरियाणा सरकार ने राज्य में मुफ्त बिजली देने का निर्णय लिया है। करीब एक लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत फायदा पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा के करीब एक लाख परिवारों को सौर ऊर्जा उपकरण लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलने लगेगी। यह सब्सिडी 1 लाख 10 हजार रुपये तक हो सकती है।
सूर्य घर योजना के तहत लोगों के घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जाएगा। सोलर पैनल लगाने केल लिए लाभार्थी को अनुदान मिलेगा।
इन्हें मिल रहा है योजना का फायदा
योजना के तहत दो भागों में लाभ लेने वाले परिवारों को शामिल किया गया है। इसमें वे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये है और दूसरे वो परिवार जिनकी वार्षिक आए 1.80 से 3 लाख रुपये तक है।
जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये है उन्हें 2 किलोवाट तक के सौर ऊर्जा उपकरण के लिए केंद्र सरकार 60000 रुपये तो वहीं राज्य सरकार 50000 रुपये सब्सिडी मिलेगी।
वहीं, 1 लाख 80 हजार से 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार को केंद्र सरकार से 60 हजार तो वहीं राज्य सरकार से 20 हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी।
ऐसे करें योजना के लिए अप्लाई
इस योजना के लिए अगर आप अप्लाई कर रहे हैं तो आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। इसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली बिल, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है।
इन स्टेप्स की मदद से करें अप्लाई -
- सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Apply for Rooftop Solar का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा। इस पेज पर पहले आपको अपने राज्य का नाम और जिले का नाम सेलेक्ट करना होगा।
- इसकी बाद आपको बिजली वितरण कंपनी का नाम और कंज्यूमर अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा। इतनी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिए गए नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- सभी जानकारी भर लेने के बाद आपको मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दें।
- इतना करने के बाद अंत में आपको Submit के बटन पर क्लिक करके आवेदन सबमिट कर देना है।
- इस तरह से आप आसानी से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
