मध्यप्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है, जहां लगातार अलग-अलग तरह की योजनाओं के साथ-साथ नई सुविधाओं के जरीए स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार देने का काम जारी है.
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन एयर स्ट्रिप से पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया था। यह सेवा गंभीर इमरजेंसी वाले मरीजों को उपचार के लिए अन्य स्थानों पर तत्काल कम समय में पहुंचाने में मददगार सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा था कि, एयर एंबुलेंस सेवा इमरजेंसी वाले मरीजों की जान बचाने मैं महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगी।

एयर स्ट्रिप पर इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, ओम जैन, बहादुर सिंह बोरमुंडला, संजय अग्रवाल, कमिश्नर उज्जैन डॉ संजय गोयल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
पीएम एयर एम्बुलेंस सर्विस के लिए वर्तमान में एक चार सीटर प्लेन तथा एक तीन सीटर हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया है। इमरजेंसी सेवा के लिए प्रयुक्त होने वाला हेलीकॉप्टर किसी भी स्थान पर लैंड कर सकता है। हेलीकॉप्टर में एक स्ट्रेचर तथा एक एक सीट डॉ एवं पैरामेडिकल स्टाफ के लिए उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार प्लेन में स्ट्रेचर के साथ चार सीट उपलब्ध रहेगी।
हेलीकॉप्टर तथा प्लेन में लाइफ सेविंग इक्विपमेंट भी रहेंगे
एयर एम्बुलेंस सर्विस के लिए इमरजेंसी मरीज के परिजन अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कॉल करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा राज्य स्तर के नोडल अधिकारी को सूचित किया जाएगा। उसके द्वारा तत्काल एयर एंबुलेंस संबंधित स्थान पर भेजी जाएगी।
यहां से मिलेगी एयर एंबुलेंस
एयर एम्बुलेंस सर्विस के लिए उपलब्ध प्लेन तथा हेलीकॉप्टर भोपाल एयरपोर्ट पर खड़े रहेंगे। कहीं से भी सूचना मिलने पर भोपाल से संबंधित स्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। उज्जैन एयरस्ट्रिप पर इस दौरान एयर एंबुलेंस सेवा से जुड़े डॉ राहुल सिंह सरदार तथा डॉक्टर शालिनी नलवाड़ भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- Indore News: शहर की सुंदरता में लगेंगे चार चांद, नदी किनारे से हटेगा अतिक्रमण
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
