MP News: पीएम नरेंद्र मोदी ने'विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में वर्चुअली 17 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए सरकार बनाना अंतिम लक्ष्य नहीं है।
बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत डिंडौरी सड़क हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए की। पीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल से एमपी में विक्रम उत्सव शुरू होने वाला है। बाबा महाकाल की नगरी कभी पूरे विश्व के लिए काल गणना का केंद्र थी।

इसलिए विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की स्थापना की गई है। 7000 करोड़ की परियोजनाएं एमपी के लोगों का जीवन आसान बनाएगी। पीएम ने कहा कि अबकी बार 400 पार। मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास भाव विभोर करने वाला है। हमारे लिए सरकार बनाना अंतिम लक्ष्य नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के भाइयों के प्यार को नमन करता हूं।
मां नर्मदा पर बन रही परियोजनाओं का भूमिपूजन हुआ है इससे आदिवासी क्षेत्रों और सिंचाई क्षेत्र में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर अधिक बल दे रही है। आत्मनिर्भर गांव ही आत्मनिर्भर प्रदेश और आत्मनिर्भर देश का निर्माण करेंगे। इसके लिए देश में सहकारिता के विस्तार पर अधिक बल दिया जा रहा है।
गांव में लाखों सहकारिता समितियों का गठन किया जा रहा है। खेती, पशुपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन और अन्य माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को उनकी भूमि का स्वामित्व और स्वामित्व से जुड़ी अन्य समस्याओं के निवारण के लिए पीएम स्वामित्व योजना के जरिए स्थायी समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है।
मध्यप्रदेश, स्वामित्व योजना के तहत अच्छा कार्य कर रहा है। प्रदेश के गांवों का ड्रोन के माध्यम से शत प्रतिशत सर्वे किया जा चुका है। अभी तक 20 लाख से अधिक स्वामित्व कार्ड दिए जा चुके हैं। इन स्वामित्व कार्ड के उपयोग से निर्धन परिवार कई तरह के विवादित कार्यों से बचा रहेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
