MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 7 मार्च को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के अंतर्गत 9 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसमें मध्यप्रदेश में 118 करोड़ 72 लाख की कुल लागत की स्वदेश दर्शन 2.0 में ग्वालियर और चित्रकूट एवं प्रसाद योजना में अमरकंटक और पीतांबरा पीठ मंदिर दतिया का विकास कार्य शामिल है।
स्वदेश दर्शन 2.0 योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट से शामिल हुए। उन्होंने चित्रकूट के समन्वित विकास और उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत क्षेत्र में समन्वय स्थापित कर चित्रकूट के समग्र विकास के लिए चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की।

तो वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि स्वदेश दर्शन के तहत आज 6 परियोजनाएं देश को समर्पित की गई। इसके साथ ही स्वदेश दर्शन 2.0 का शुभारंभ और जम्मू कश्मीर सहित देश के अन्य स्थलों की 30 परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। इसी तरह प्रसाद योजना में तीन परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है।
सरकार ने 40 से ज्यादा स्थलों की पहचान की है, जिन्हें अगले 2 वर्षों में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पीएम ने कहा कि जन भागीदारी से पर्यटन स्थलों का चयन और विकास किया जाएगा। इसके लिए "देखो अपना देश-पीपुल्स चॉइस अभियान" लॉन्च किया गया है। पीपुल्स चॉइस में अग्रणी सूची में आने वाले स्थलों का पर्यटन स्थलों के रूप में विकास किया जाएगा।
पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी का दायित्व है कि विदेश में रहने वाले कम से कम 5 परिवारों को भारत आने के लिए आमंत्रित करें। इसके लिए "चलो इंडिया अभियान" शुरू हो रहा है। इस अभियान में वेबसाइट से प्रवासी भारतीयों और अन्य नागरिकों को भारत आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने देश में भ्रमण करने वाले पर्यटकों से आग्रह किया कि अपनी यात्रा के बजट में से कम से कम 5 प्रतिशत राशि से स्थानीय बाजार से वस्तुएं खरीदे। आपके इस योगदान से उस क्षेत्र में पर्यटन उद्योगों का विकास होगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications