PM Mudra Loan Yojana: इस बार वित्त मंत्री ने बजट 2024 में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट के दौरान मुद्रा लोन की लिमिट को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। अब इस स्कीम के तहत 20 लाख रुपए तक का कोलैट्रल फ्री लोन लिया जा सकेगा।

सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की थी और ये योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो आर्थिक परेशानी होने के कारण खुद का बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी इस योजना के तहत 20 लाख तक का लोन पाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इसके लिए आप ऑनलाइन कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
इतना मिल सकता है आपको इस योजना के तहत लोन
पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन की तीन कैटेगरी होती है। इनमें शिशु, किशोर और तरुण शामिल है। शिशु लोन के तहत 50 हजार तक का लोन दिया जाता है। वहीं., किशोर लोन के तहत 50 हजार से 5 लाख तक का लोन मिलता है। इसके अलावा तरुण लोन के तहत 5 लाख से 10 लाख तक का लोन दिया जाता था। इसकी लिमिट बढ़ाकर अब 20 लाख कर दी गई है। पीएम मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले लोन पर अलग-अलग बैंक में ब्याज दरें अलग-अलग हो सकती हैं।
लोन पाने के लिए ये योग्यता होना है जरूरी
मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए आवेदक को पहले एक बिजनेस प्लान तैयार करना होगा और फिर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को बैंक में सबमिट करना होगा। बैंक आपसे बिजनेस प्लान और आपके बिजनेस से जुड़ी अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स को मांगेगा इसके अलावा आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। आपको लोन के लिए अप्लाई करने के लिए भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा बैंक डिफॉल्ट हिस्ट्री नहीं होनी चाहिए। जिस भी कारोबार के लिए मुद्रा लोन लेना हो, वह कॉरपोरेट संस्था नहीं होनी चाहिए। लोन के लिए अप्लाई करने वाले का बैंक में अकाउंट जरूर होना चाहिए और आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट www.mudra.org.in पर जाएं। फिर होम पेज पर आपको शिशु, तरुण व किशोर के तीन ऑप्शन मिल जायेंगे।
- इन तीनों में से अपनी जरूरत के हिसाब से किसी एक ऑप्शन को चुनें।
- इसके बाद उस ऑप्शन के आवेदन लोन के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर इस फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लें
- इसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को सही से भरें।
- आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट को भी अचैट करें।
- फॉर्म को पूरा भरने के बाद इस आवेदन पत्र को अपने बैंक में सब्मिट करें।
- बैंक कंफर्मेशन के बाद आपको मुद्रा लोन का फायदा दिया जाएगा।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Gold Rate Today 21 August 2026: आज सोने के भाव स्थिर, 22K-24K का ताजा रेट जानें, क्या आज खरीदारी का सही मौका?



Click it and Unblock the Notifications