उत्तर प्रदेश में अयोध्या की तस्वीर अब पूरी तरह से बदल रही है। जिस तरह से यहां राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ उसके बाद अयोध्या में लगातार विकास की कई परियोजनाएं सामने आ रही हैं। राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी अयोध्या को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने पर विशेष ध्यान दे रही हैं। प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अयोध्या को एयरपोर्ट, हाईवे, रेलवे स्टेशन, रेलवे लाइन का दोहरीकरण सहित कई परियोजनाओं का लाभ मिलने जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनि्वार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के आगमन को अयोध्या के विकास के विकास के नए युग की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा की पीएम मोदी के आगमन से अयोध्या में विकास का नया युग शुरू होगा। यहां देश को एक और नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलेगा, साथ ही 16 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।

गौर करने वाली बात है कि अयोध्या में अगले महीने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, लेकिन इससे पहले अयोध्या को तमाम परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश और केंद्र सरकार यहां लगातार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी परियोजनाओं पर ध्यान दे रही है। यहां पर चार प्रमुख पथों का भी लोकार्पण किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सूर्यप्रताप शाही, दयाशंकर सिंह और शहर के मेयर ने यहां होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक की। पीएम मोदी के रोड शो के रूट से लेकर उनकी सुरक्षा, साफ-सफाई आदि को लेकर निर्देश दिया। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को पूरी तरह से राममय बनाने की तैयारी की जा रही है। शहर के सभी मठ-मंदिरों को सजाया जा रहा है। भव्य तोरणद्वार तैयार किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी यहां एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमे 2 लाख लोगों की भीड़ आने की उम्मीद है। लिहाजा भीड़ को मैनेज करने की भी विशेष तैयारी की जा रही है। सभा स्थल पर चिकित्सकों की भी टीमें तैनात होंगी। पूरे क्षेत्र पर एरियल सर्विलांस रखा जाएगा यातायात को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications