प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को 19000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश की 19000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने मथुरा-पलवल और चिपायाना बुजुर्ग दादरी खंडों को जोड़ने वाली चौथी रेल लाइन और अन्य सड़क विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कुल 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत से सड़क परियोजनाओं के जरिए संपर्क सुधार और आर्थिक विकास में मदद के लिए खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है।
लेकिन अभी हमे सशक्त राष्ट्र निर्माण के कार्य को करना है, सामाजिक न्याय के उनके सपने को पूरा करना है। इसके लिए हमे विकास की गति को बढ़ाने की जरूरत है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है लेकिन अब हमे राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाया जाए।
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के हित में हमारी सरकार लगातार कदम उठा रही है। किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज सरकार हर किसान परिवार को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं बनाती है। उनकी सुरक्षा कवच को बढ़ाने का हमारा हर संभव प्रयास होता है। किसानों को सस्ती खाद मिल रही है। इसके लिए हमारी सरकार ने लाखो करोड़ रुपए खर्च किए हैं। दुनिया में जो यूरिया की बोरी 3000 रुपए की मिलती है वह भारत में 300 रुपए की मिलती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications