प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान अंतर्गत जम्मू से डिजिटल लॉन्च कार्यक्रम के जरिए मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों को 400 करोड़ रुपए की सौगात दी। राज्य के विश्वविद्यालयों को 400 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए पीएम मोदी का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धन्यवाद दिया।

बता दें जम्मू से पीएम मोदी द्वारा मध्य प्रदेश की परियोजनाओं के डिजिटल लॉन्च कार्यक्रम के अवसर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के ज्ञान विज्ञान भवन से राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शामिल हुए। सीएम मोहन ने धन्यवाद देते हुए कहा विश्वविद्यालयों में नवाचार, अनुसंधान होंगे, राज्य में छात्रों को बेहतर मौके मिलेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस राशि से विश्वविद्यालयों में नवाचार,अनुसंधान और अधोसंरचना विकास के महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हो सकेगें।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन ने बताया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के तहत जम्मू में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू एम्स सहित 32 हजार करोड़ की 220 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।
बता दें प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान से युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण मिलने के साथ-साथ नई शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य भी पूरा होगा।
इसके अलावा इस कार्यक्रम में मल्टी डिसिपिनरी एजूकेशन एवं रिसर्च यूनिवर्सिटीज(मेरू)घटक के अंतर्गत बरकतउल्ला, विक्रम तथा जीवाजी विश्वविद्यालय को 100-100 करोड़ रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है।
इसके अलावा ग्रान्ट टू स्ट्रेंथन यूनिवर्सिटीज(जीएसयू)घटक में देवी अहिल्या, रानी दुर्गावती, अवधेश प्रताप सिंह, पंडित एस एन शुक्ल और महाराज छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय को 20-20 करोड़ रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है।
इससे विश्वविद्यालयों में अधोसंरचना विकास के लिए प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन, रिसर्च लैब, लाइब्रेरी बिल्डिंग,कम्प्यूटर लैब, हॉस्टल और क्लासरूम का निर्माण होगा। साथ ही राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय काँफ्रेंस, सेमिनार, वेबिनार, शैक्षणिक भ्रमण, संकाय संवर्धन और व्यवसायिक प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
