PM Kisan Yojana 17th Kist: किसान सम्मान योजना के तहत चंद घंटे में 17वीं किस्त जारी होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को किसानों के खाते में रकम ट्रांसफर करेंगे. बता दें कि योजना के तहत अब तक 16 किस्तें जारी हो चुकी हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक योजना के जरिए अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम का वितरण किया गया है. इस बार भी केंद्र सरकार 9.3 करोड़ किसानों को 20000 करोड़ रुपए की रकम बांटेगी. PM मोदी 17वीं किस्त को वाराणसी के दौरे के दौरान वितरित करेंगे. लेकिन आपने अगर योजना जुड़े कुछ पूरे नहीं किए हैं, तो फटाफट निपटा लें ताकी स्कीम का पैसा ना अटक जाए.
e-KYC पूरा कर लें, नहीं तो अटक जाएगा पैसा
PM किसान सम्मान निधी स्कीम के लिए रजिस्टर्ड किसान ने अगर ई-केवाईसी पूरी नहीं की है तो योजना के जरिए मिलने वाली रकम अटक सकती है. ई-केवाईसी पूरा कराने का काम किसी भी हाल में 18 जून से पहले करा लें. e-KYC के लिए सबसे पहले अपने फोन में PM KISAN MOBILE APP डाउनलोड कर लें. मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के बाद घर से ही फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी करा सकते हैं. e-KYC का एक और तरीका ये है कि किसान डायरेक्ट Kisan Service centre पहुंचे. जहां बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए भी ई-केवाईसी करा सकते हैं.

स्कीम से जुड़ी समस्या होने पर यहां करें संपर्क
अगर आपका नाम PM किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड हैं और इससे जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो सीधे 155261/011-24300606 पर फोन करें, जोकि स्कीम से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर है. यहां फोन करके अपनी समस्या के बारे में बात कर सकते हैं. इसके अलावा [email protected] पर ई-मेल करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. साथ ही PM किसान एआई चैटबॉट यानी किसान ई-मित्र के जरिए भी सभी सवालों का जवाब पा सकते हैं.
18 जून को खाते में आएगी 17वीं किस्त की रकम
PM किसान योजना की 17वीं किस्त 18 जून को आएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे. इसके अलावा किसान डिजिटल क्रेडिट कार्ड भी जारी करेंगे. यानी 18 जून को किसानों के खाते में 2,000 रुपए की रकम ट्रांसफर होगी. इससे पहले किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त इसी साल के फरवरी महीने में जारी की गई थी.
लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?
PM किसान सम्मान निधि योजना में नाम चेक करने के लिए ऑफिशियल लिंक https://pmkisan.gov.in/ पर क्लिक करें. फिर Know Your Status के ऑप्शन पर जाएं. यहां रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर स्टेटस चेक कर सकते हैं.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
