PEDA Awards Ceremony: पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (PEDA) ने उर्जा खपत कम करने के उपायों को अपनाने वाले ऊर्जा इकाईयों को सम्मानित किया। एजेंसी ने इसके लिए शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें खेल एवं युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री ने ऊर्जा उपभोक्ताओं को ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के प्रति प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार वितरित किए।
ऊर्जा खपत कम करने के उपायों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी के कार्यक्रम में शुक्रवार को सीआईआई, चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उन ऊर्जा इकाईयों को पुरस्कार वितरित किए, जिन्होंने राज्य में पिछले दो वर्षों के दौरान ऊर्जा के कुशल उपयोग, प्रबंधन और संरक्षण के लिए अतिरिक्त प्रयास किए हैं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पेडा ने कहा, "सीएम की मंशा के अनुरूप ऊर्जा उपभोक्ताओं को ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी ने सीआईआई, चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया।"
एक्स पर पेडा ने एक पोस्ट में लिखा, "खेल एवं युवा सेवा मंत्री मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सुविधाओं/इकाइयों को पुरस्कार वितरित किए, जिन्होंने राज्य में पिछले दो वर्षों के दौरान ऊर्जा के कुशल उपयोग, प्रबंधन और संरक्षण के लिए अतिरिक्त प्रयास किए हैं।"
कार्यक्रम के दौरान पेडा के चेयरमैन एच. एस. हंसपाल ने बिजली की मांग और स्पलाई के बीच के अंतर को भरने के लिए लोगों को नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने और ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा कुशलता उपायों को अपनाते हुये समझदारी के साथ बिजली का प्रयोग करने के लिए न्योता दिया। पेडा के सीईओ. डॉ. अमरपाल सिंह ने अपने कारोबार यूनिटों और संस्थाओं में ऊर्जा के प्रबंधन और संरक्षण के लिए ठोस यत्न करने के लिए पुरुस्कार विजेताओं की सराहना की। उन्होंने वातावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को बड़े स्तर पर जागरूक करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व वाले नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग द्वारा जल्द ही स्टेट बायो- फ्यूल पालिसी और ग्रीन हाईड्रोजन पालिसी लाई जायेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications