Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान लगातार जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस साल मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 124.89 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 26482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के जरिये से किया गया है।

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त मुताबिक के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख 65 हजार 864 किसानों से 124 लाख 89 हजार 623 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 26 हजार 482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए लगातार धान का उठाव जारी है। अब तक 98 लाख 38 हजार 565 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स की तरफ से 83 लाख 15 हजार 849 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications