ओडिशा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में प्राइवेट अस्पतालों को 4764 करोड़ रुपए की प्रतिपूर्ति की गई है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि प्राइवेट अस्पतालों में 22.57 करोड़ लोगों का उपचार किया गया है।
इन लोगों के उपचार पर खर्च हुई 4339.31 करोड़ रुपए की राशि की ओडिशा के प्राइवेट अस्पताल को प्रतिपूर्ति की गई है। वहीं दिल्ली और अन्य राज्यों के निजी अस्पतालों को 424.67 रुपए का भुगतान किया या है। खुर्दा जिले के अस्पतालों को 2349.15 करोड़ रुपए और कटक के अस्पतालों को 850 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। वहीं देवगढ़ के अस्पताल को 1.19 करोड़ रुपए दिए गए हैं। गजपति के अस्पताल को 1.72 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

वहीं अन्य राज्यों के अस्पतालों में हुए इलाज की बात करें तो छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित अस्पतालों को 219 करोड़ रुपए, आंध्र प्रदेश के अस्पतालों को 176 करोड़ रुपए, महाराष्ट्र के अस्पतालों को 11 करोड़ रुपए, पश्चिम बंगाल के अस्पतालों को 4.34 करोड़ रुपए, झारखंड के अस्पतालों को 3.69 करोड़ रुपए, गुजरात के अस्पतालों को 3.17 करोड़ रुपए, तमिलनाडु के अस्पतालों को 3 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
बता दें कि प्रदेश में 99.09 लाख परिवारों में 3.56 करोड़ बीएसकेवाई कार्ड धारक हैं। इन लोगों का 9465 अस्पतालों में इलाज हुआ है। ओडिशा के भीतर और बाहर कुल 935 निजी अस्पताल इस लिस्ट में शामिल हैं जहां लोगों का इलाज हुआ है। प्रदेश के 8530 सरकारी अस्पताल में लोगों को मुफ्त में इलाज मिला है। इस योजना के तहत 4.79 करोड़ लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
वहीं प्रदेश सरकार की ओर से बीएसकेवाई नबीन कार्ड के लिए आवेदन करने की सीमा को 10 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह आवेदन 6 जनवरी को शुरू हुआ था और 16 जनवरी इसकी आखिरी तारीख थी, लेकिन अब इसे 26 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस योजना के पात्र लाभार्थी इस वेबसाइट www.bskynabin.odisha.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
