उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से एकमुश्त समाधान योजना यानि ओटीएस चलाई गई, जिसमे उपभोक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह योजना 8 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच चलाई गई। इस दौरान उपभोक्ताओं के उत्साह को देखते हुए सरकार ने इस योजना को 16 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया है।
अब उपभोक्ता 16 जनवरी तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं, उन्हें इस योजना के तहत छूट दी जाएगी। ऊर्चा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं ने तीन चरण में इस योनजा का लाभ 31 दिसंबर तक प्राप्त किया है। इस योजना का लाभ तकरीबन 47 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को हुआ है।

उपभोक्ताओं के लिए इस योजना को एक जनवरी से 16 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस अवधि में छोटे घरेलू उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 80 फीसदी तककी छूट मिलेगी। विद्युत चोरी के प्रकरण में 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। वहीं जिन लोगों का कनेक्शन एक किलोवाट से अधिक है उन्हें 70 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
तीन किलोवाट भार वाले कॉमर्शियल ग्राहकों को 60 फीसदी तक की छूट मिलेगी। तीन किलोवाट से अधिक कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को 40 फीसदी तक और निजी संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों को 30 प्रतिशतक की छूट मिलेगी।
उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात करके उनका आभार जताया है कि उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए इस योजना की तारीख को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि किसानों को मुफ्त बिजली देने की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। लेकिन इसको लेकर अभी तक कोईआदेश जारी नहीं किया गया है। लिहाजा हम अपील करते हैं कि इसको लेकर आदेश जारी किया जाए ताकि इसको लेकर कोई संशय ना रहे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
