उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करने के लिए लगातार नई योजनाएं लेकर आ रही है। सरकार की ओर से कई योजनाएं चल रही हैं जिससे किसानों और युवाओं को काफी फायदा हो रहा है।
अब प्रदेश की सरकार किसानों को सोलर प्लांट लगाकर कमाई का मौका देने जा रही है। सरकार की इस योजना से किसान साल में 50 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते है। ऐसे जो भी किसान ऐसे हैं जिनके पास चार एकड़ जमीन है वो इस योजना के तहत आवेदन करके सोलर प्लांट लगवा सकते हैं।

प्लांट संचालित होने पर सरकार की ओर से 1.50 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जाती है। मेरठ में सरकार ने ऐसे 61 प्लांट बनाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना के लिए पांच किसानों ने कदम बढ़ाया है। किसानों से सरकार 25 साल के लिए अनुबंध करेगी।
इसी तरह से सरकार ने किसानों को बारिश में बाढ़ से राहत देने के लिए भी अहम पहल की है। सरकार ने मिर्जापुर में 37 चौकियां बनाई गई हैं। यहां बाढ़ से होने वाली समस्याओं को देखते हुए तैयारी को शुरू कर दिया गया है।
पिछले वर्ष यहां बाढ़ का प्रभाव नहीं था। लेकिन अगर बाढ़ आती है तो मिर्जापुर के 404 ग्राम पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। मिर्जापुर में गंगा नदी को मिलाकर कुल 10 नदियां हैं,ऐसे में संभावित बाढ़ के खतरे के लिए सरकार की ओर से पहले से ही तैयारी कर ली गई है।
गांव में युवाओं को सक्षम बनाकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने के लिए भी प्रदेश सरकार कदम उठा रही है। कौशल विकास से ग्रामीण युवाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। रामपुर में रिटेल सेक्टर में युवाओं को प्रशिक्षित करके उन्हें रिटेल एसोसिएट के तौर पर तैयार किया जा रहा है। DDU-GKY के अंतर्गत प्रशिक्षण के जरिए युवा सक्षम बन रहे हैं।
इसी तरह से मुजफ्फरनगर में युवाओं को हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षित करके उन्हें स्वावलंबी बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत मुजफ्फरनगर के युवाओं को जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स कराया जा रहा है। जिससे वह बेहतर कौशल प्राप्त करके भविष्य में रोजगार की संभावनाओं को बेहतर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
