मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश चहुमुखी विकास का साक्षी बन रहा है। प्रदेश में करोड़ों लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए योगी सरकार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने पेयजल के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश सरकार हर घर जल योजना के तहत लगातार प्रदेश के लोगों को उनके घर पर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम कर रही है। सरकार ना सिर्फ शहरी इलाकों में बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी लोगों के घर पर नल के जरिए पानी पहुंचाने का काम कर रही है।
प्रदेश सरकार ने हर घर जल योजना के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 75 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने में सफलता हासिल की है। प्रदेश सरकार ने कुल 75 फीसदी ग्रामीण परिवारों यानि 118745526 परिवारों तक नल से पानी पहुंचाने का काम किया है। इन ग्रामीण परिवारों के घर में नल के जरिए पेयजल पहुंचा है।

उत्तर प्रदेश हर घर जल योजना के अंतर्गत घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के मामले में देश का पहला राज्य बन गया है। हालांकि प्रदेश सरकार 75 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक नल के जरिए पानी पहुंचाने में सफल रही है। लेकिन प्रदेश सरकार यहीं नहीं रुकना चाहती है।
योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को 100 फीसदी तक लेकर जाना चाहती है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावद ने प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताते हुए बधाई दी है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी बधाई देते हुए जल्द ही सभी गांवों को नल कनेक्शन से जोड़ने की बात कही है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 26348443 परिवारों को शुद्ध पानी मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है। जिसमे से बुधवार तक 19790921 घरों को नल से पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने 75.11 फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया है। ऐसे में अगर एक परिवार में तकरीबन 6 सदस्यों का अनुमान मानें तो प्रदेश में इस लिहाज से 118745526 ग्रामीण परिवार स्वच्छ जल से लाभान्वित हो चुके हैं।
यूपी इससे पहले 2023-24 में एक करोड़ से अधिक नल कनेक्शन मुहैया कराकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। यूपी में 85 लाख नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था, लेकिन सरकार ने इस लक्ष्य से कहीं आगे जाकर लोगों को घर में पीने का पानी मुहैया कराया है। प्रदेश में 3 माह पहले ही लक्ष्य को हासिल कर लिया गया था। प्रदेश में तीन महीने पहले ही एक करोड़ एक लाख 10 हजार नल कनेक्शन मुहैया कराए जा चुके हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने तय लक्ष्य से आगे जाकर 119 फीसदी अधिक लक्ष्य हासिल किया है।
उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष 2023 में 12 लाख 33 हजार से अधिक नल कनेक्शन दिए गए और ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना था। इसके साथ ही यूपी के पांच जिलों में सर्वाधिक नल कनेक्शन दिए गए थे। इसमे सीतापुर पहले पायदान पर है। यहां पर 3 लाख 68 हजार परिवारों को नल कनेक्शन दिया गया। वहीं हदोई में 3 लाख, लखीमपुर खीरी में 2.93 लाख, प्रतापगढ़ में 2.70 लाख, जौनपुर में 2.49 लाख परिवारों को नल कनेक्शन मुहैया कराया गया है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
