उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के चलते प्रदेश में कई योजनाओं को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिल रही है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार की वजह से केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना नमो दीदी को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर योजना बना रही है। इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तर पर योजना को लागू करने के लिए भी कमेटी का गठन किया गया है।

प्रदेश स्तर पर नमो ड्रोन दीदी योजना को लागू करने के लिए समिति का गठन किया गया है। ग्राम विकास विभाग को राज्य स्तर पर नोडल नामित करने की भी योजना है। गौर करने वाली बात है कि नमो ड्रोन दीदी योजना केंद्र सरकार की अनूठी पहल है।
ऐसे में सरकार इस योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने की योजना तैयार कर रही है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त करने के साथ आत्मनिर्भर करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग देने के साथ, उन्हें डेटा विश्लेषण, ड्रोन के रखरखाव का प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएगा।
ड्रोन के इस्तेमाल से कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है। ड्रोन के इस्तेमाल से खेतों में उर्वरक का छिड़काव करने के साथ कृषि रक्षा रसायन, पानी के अधिक इस्तेमाल को रोकने में भी मदद मिलेगी।
ग्राम्य विकास विभाग चयनित क्लस्टर के जरिए एनआरएलएम महिला समूहों का चयन करेगा। साथ ही महिलाओं को ड्रोन पायलट के तौर पर भी चुना जाएगा।
बता दें कि IFFCO महिलाओं को ड्रोन को चलाने का प्रशिक्षण मुहैया कराएगा। इस योजना के तहत महिलाओं को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ड्रोन की मरम्मत से लेकर इसी सर्विसिंग की भी इस ट्रेनिंग के दौरान जानकारी दी जाएगी।
बता दें कि फूलपुर केंद्र पर 114 ड्रोन प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जा चुका है। यूपी में 114 ड्रोन अभी तक एनआरएलएम महिला एसएचजीएस को वितरित किए जा चुके हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
