उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से प्रदेश के गरीब और किसानों के लिए कई अहम योजनाओं की शुरुआत की गई है। पिछले सात वर्षों में योगी सरकार ने प्रदेश के गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए खास पहल की है, जिसके माध्यम से प्रदेश की तस्वीर बदल रही है।
एक तरफ जहां सरकार बेहतर कानून व्यवस्था मुहैया करा रही है तो दूसरी तरफ हवाई,रेल और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए प्रदेश में रिकॉर्ड निवेश लाने में सफलता प्राप्त कर रही है। सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

केंद्र की ओर से शुरू की गई योजनाओं को रिकॉर्ड स्तर पर योगी सरकार प्रदेश में लागू करा रही है। केंद्र की 44 योजनाओं को प्रदेश में लागू किया गया है। ये वो योजनाएं हैं जिनके जरिए पीएम मोदी प्रदेश को डबल इंजन की सरकार के लाभ को गिनाते हैं।
इसमे मुख्य रूप से मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण, नल कनेक्शन, पटरी दुकानदारों के लिए लोन की व्यवस्था अहम हैं। प्रदेश में उज्जवला योजना के तहत 1.75 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन मुहैया कराया गया है। 55.83 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2.75 करोड़ शौचालय का निर्माण कराया गया।
सरकार ने हर घर जल योजना के तहत 2.05 करोड़ घरों में नल कनेक्शन पहुंचाए हैं। साथ ही 17 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिया गया है। ऐसे में केंद्र की योजनाओं को सरकार ने बढ़-चढ़कर लागू किया।
यूपी सरकार ने युवाओं को बढ़ावा देने के लिए उन्हें एमएसएमई क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की सरकार ने घोषणा की थी। इसके लिए सरकार ने इस वित्त वर्ष में 1000 करोड़ रुपए के बजट का भी आवंटन किया है।
वहीं महिला कल्याण के लिए सरकार ने मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, गरीब बेटियों के लिए अनुदान जैसी योजनाओं की शुरुआत की है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
