OPINION: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के पूरे हुए तीन माह, मोदी की अधिकांश गारंटियों को किया पूरा

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार को तीन महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ ही मंत्रिगणों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री साय को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने भी प्रदेश के विकास के लिए शासन-प्रशासन के सहयोग का आग्रह किया।

cg news

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में बुधवार को उनकी कैबिनेट के साथियों और अनेक जनप्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जनहितैषी फैसलों और मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए आभार जताया। प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आये लोगों ने तीन माह के कार्यकाल में प्रदेशवासियों के हित के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि तीन महीने की अल्पवधि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई अधिकांश गारंटियां पूरी हो चुकी हैं तथा अन्य गारंटियों को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं एवं बहनों को प्रति माह एक हजार रूपए की सहायता की पहली किश्त के रूप में 655 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। खेती-किसानी को मजबूत बनाने के लिए कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता के साथ ही किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।

वहीं इस वर्ष छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी के एवज में 24.72 लाख किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी के साथ ही किसानों को धान की 3100 रूपए प्रति क्विंटल कीमत मिल रही है, जो देश में सर्वाधिक है। तेन्दूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए करने सहित अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट भी छत्तीसगढ़ के विकास का बजट है, समृद्धि और खुशहाली का बजट है। प्रदेश सरकार के इन फैसलों से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए नयी सामाजिक सुरक्षा योजना होगी प्रारंभ

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+