हरियाणा सरकार राज्य के अन्नदाताओं को प्रदेश में ही नहीं, प्रदेश से बाहर और यहां तक कि दूसरे देशों में भी अपने कृषि-कौशल और अनुभव का लाभ उठाने का मौका दे रही है।
हकीकत ये है कि आबादी बढ़ने के साथ ही खेती लायक जमीन घटती जा रही है। लेकिन,जिस क्षेत्र में अभी भी भूमि की कमी नहीं है, वहां हरियाणा के किसान अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करके उन्नत और समृद्ध कृषि में योगदान दे सकते हैं और अपने साथ-साथ राज्य और देश की समृद्धि में भी हाथ बंटा सकते हैं।

हरियाणा के अन्नदाताओं के नई पहल पर विचार
बुधवार को ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि उनकी सरकार अफ्रीकी देशों में मौजूद विशाल कृषि क्षमता का लाभ उठाने की योजना पर काम कर रही है।

अफ्रीकी देशों से होगी विस्तृत चर्चा
एक बार हरियाणा सरकार अफ्रीकी देशों के साथ इन संभावनाओं पर चर्चा कर लेगी तो राज्य के जो अन्नदाता अच्छे अवसरों के लिए वहां जाना चाहेंगे, उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।

अफ्रीकी देशों में जमीन की पर्याप्त उपलब्धता
हरियाणा की खट्टर सरकार राज्य के मेहनती किसानों के लिए इस महत्वाकांक्षी योजना पर बहुत ही गंभीरता के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कई अफ्रीकी देशों में बड़ी मात्रा में भूमि उपलब्ध है। उन्होंने इस संबंध में अफ्रीकी देशों के कुछ राजदूतों से भी बात की है, जिन्होंने कहा है कि इसके लिए करार की जा सकती है।
अगर हरियाणा के मेहनती और अनुभवी किसानों को यह मौका मिलता है तो वे वहां अपनी तकनीक से खेती का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार अफ्रीकी देशों के साथ एमओयू पर विचार कर रही है।

हरियाणा के किसानों को मिल सकता है बड़ा मौका
इससे हरियाणा के किसानों को 50,000 से 1 लाख हेक्टेयर जमीन अपने तरीके की खेती के लिए उपलब्ध हो सकती है। अभी तो सारी बातचीत मौखिक है। लेकिन, जैसे ही औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं तो हरियाणा के हौसलामंद किसानों को अपने साथ-साथ प्रदेश और देश का भी नाम रोशन करने का मौका मिल सकता है।
किसानों ने दूसरी जगहों पर अच्छी खेती करके दिखाया है
हरियाणा में औद्योगीकरण की वजह से भी कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है। यह एक वास्तविक समस्या है। खुद सीएम खट्टर ने बताया है कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य के कई किसान खेती के लिए मध्य प्रदेश भी गए हैं, जहां कुछ जिलों में इसके लिए सस्ती जमीन उपलब्ध हैं। हरियाणा के किसानों ने वहां जाकर जमीन को कृषि लायक बनाया है।

हरियाणा सरकार के मुताबिक अफ्रीकी देशों में खेती की संभावना पर जो विचार किया जा रहा है, जल्द ही उसे औपचारिक स्वरूप दिए जाने की कोशिशें चल रही हैं।
सरकार के मुताबिक अफ्रीकी देशों में जाने के लिए किसानों का समूह तैयार किया जाएगा, जिससे वह अपनी विशेषज्ञता से वहां मौजूद पर्याप्त जमीन पर खेती से लाभ उठा सकते हैं।

विदेश भेजने से पहले किसानों को मिलेगा व्यापक प्रशिक्षण
खट्टर सरकार राज्य के अन्नदाताओं को सिर्फ खेती की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए अफ्रीकी देशों में नहीं भेजना चाहती है, बल्कि उससे पहले उन्हें व्यापक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
किसानों को हर संभव सहायता देगी खट्टर सरकार
यही नहीं राज्य के किसान विदेश में खेती में सफल होकर दिखाएं, इसके लिए प्रदेश सरकार सभी तरह की आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करवाने वाली है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications