राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। तेज बारिश और जल जमाव के चलते मौसमी बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया के संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि अधिक जल जमाव वाले इलाकों में सरकार ने खास सावधानी बरतने के साथ स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर एक खास प्लान तैयार किया गया है, जिसे प तीजे क से काम करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
दिल्ली सरकार ने बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ कुछ जानलेवा मौसमी बीमारियों से लोगों को जागरूक करने और संक्रमण को रोकने के लिए 40 लाख पंफ्लेट लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए छपवाए गए हैं। इसके अलावा आशा (ASHA) वर्करों को बचाव के लिए भी प्रशिक्षण दिया गया है।

आशा वर्कर अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचने के उपायों की जानकारी देंगे। इसके अलावा बचाव के लिए अन्य तरीके भी खोजे जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाने वाले सैंपलों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जिससे ये बीमारियां रोकी जा सकें।
केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसको लेकर उच्च अधियाकिरियों के साथ एक बैठक की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव को अगली बैठक में पुलिस और छावनी बोर्ड के अधिकारियों को बुलाने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कि नगर निगम के सभी स्कूलों में बच्चों को डेंगू होमवर्क कार्ड दिए गए हैं। इसमें बच्चे हर सप्ताह घर के हर कोने में गमले में पानी इकट्ठा होने की पुष्टि करेंगे। बच्चे एक कार्ड बनाकर स्कूल में जमा करेंगे। साथ ही पूरी दिल्ली में ऐसे क्षेत्रों की जांच की जा रही है जहां डेंगू और मलेरिया के मच्छर फैलने की संभावना है। वहां दवा दी जाती है।
वहीं डीयूएसआईबी विभाग को मंत्री ने कहा कि जेजे क्लस्टर में उचित जांच की जाए। पानी ठहरने वाली जगह को नियमित रूप से खोजें, निकासी को नियंत्रित करें, दवा छिड़कें और मच्छरों की वृद्धि को रोकने के लिए हर संभव उपाय करें। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सभी ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्षेत्र में पानी जमा न होने दें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
