अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को मध्य प्रदेश शासन ने जीवंत बना दिया है। यह एक ऐसा ऐतिहासिक अवसर है, जिससे हर प्रदेशवासी जुड़ना चाहता है और मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने यह बात बहुत ही अच्छे से समझी है।
दरअसल, भगवान राम से प्रदेश का अटूट नाता है। चित्रकूट और ओरछा प्रदेश की जनता को सीधे अयोध्या से जोड़ते हैं। एक कल्याणकारी सरकार के मायने यही हैं कि वह अपनी जिम्मेदारियां निभाते समय यह भी देखे कि जन-भावना को कैसे सम्मान मिले।

राहगीरी आनंदोत्सव को मुख्यमंत्री ने आनंदमय कर दिया
मध्य प्रदेश की मोहन भागवत सरकार उस जनहित वाले विचार पर ही चलने की कोशिशों में जुटी हुई है। इसी क्रम में सीएम यादव ने रविवार को उज्जैन के गायत्री मंदिर में राहगीरी आनंदोत्सव में खुद भी भागीदारी की, जिससे यह कार्यक्रम अद्भुत और आनंदमय बन गया।
समाज के सभी उम्र और वर्ग के लोगों की भागीदारी
इस तरह के कार्यक्रमों का मकसद ऐसा आयोजन करना होता है, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी समान रूप से भाग ले सकें। इसलिए इस कार्यक्रम में योग से लेकर नृत्य और संगीत और अनेकों तरह के खेलों को शामिल किया गया।

यही नहीं इस कार्यक्रम में अनेकों तरह के परंपरागत खेलों का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कवियों को भी अपनी कविताओं के जरिए लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ बेहतर संदेश देने का अवसर मिला है।
जनता के बीच की सरकार का उदाहरण पेश
सबसे बड़ी बात है कि जिस तरह के प्रदेश के मुखिया ने लोगों के बीच उनके साथ मिलकर भागीदारी निभाई है,उसके उदाहरण देखने को नहीं मिलते। इससे लोगों को यही संदेश जाता है कि सरकार उनकी है, जो न सिर्फ उनके लिए सोचती है बल्कि उन्हीं के बीच की है।

इस समय पूरे देश में माहौल 'राममय' है। ऐसे में इस तरह के सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का आनंद और उत्साह बढ़ना स्वाभाविक है।
भारत के समृद्ध अतीत को सम्मान देने का काम
एक कल्याणकारी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने का प्रयास करती रहे, लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि वह सरकार देश के समृद्ध अतीत का भी सम्मान करे और उसे अपनी नीतियों में भी शामिल करे।

इन्हीं भावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राम मंदिर के लिए 500 साल के संघर्षों को याद किया और जनता से सोमवार को घरों में दीपक जलाकर दिवाली मनाने की अपील की।
यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने पहले ही श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव में सभी उम्र के लोगों को भारतीय विरासत से जुड़े प्राचीन खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूरे उत्साह से शामिल होने का आह्वान किया था।
देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। राज्य सरकार भी बिना थके समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण में लगी हुई है। लेकिन, उसमें से भी गरीबों के मान-सम्मान को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications