मध्य प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो न सिर्फ जनहित से जुड़े फैसले ले रही है और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रही है कि इसका लाभ भी सही समय पर उनतक पहुंचे जिनके लिए इस तरह की पहल की गई है।
एमपी में मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार सिर्फ राज्य प्रायोजित योजनाओं पर नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी उचित लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

जनहित के लिए दूर तक सोचती है एमपी सरकार
मुख्यमंत्री मोहन यादव निजी तौर पर इन चीजों का ख्याल रख रहे हैं। वह लाभार्थियों से बात करके यह समझने की भी कोशिश करते हैं कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उनतक कैसे पहुंच रहा है और संबंधित योजनाओं के बारे में लोगों का अनुभव कैसा है।

लाभार्थियों तक सही समय पर लाभ पहुंचाने की कोशिश
सीएम मोहन यादव ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार की यह प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का फायदा हर जिले, प्रत्येक गांव, राज्य के कोने-कोने तक और हर योग्य लाभार्थियों तक बिना किसी बाधा के सही समय पर पहुंचे।

राज्य सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिशों में जुटी हुई है कि चाहे प्रदेश सरकार की योजनाएं हों या फिर केंद्र सरकार की, वह राज्य के उन लोगों तक सही समय पर पहुंच जाए,जो उसके हकदार हैं।
कल्याणकारी सरकार की असल भूमिका निभा रही है मोहन यादव सरकार
एक कल्याणकारी सरकार का मतलब ही यही है कि वह न सिर्फ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों की चिंता करे, उनके लिए सोचे, उनके लिए कदम उठाए, बल्कि यह भी सुनिश्चित करे कि वह जो फैसले ले रही है, वह सही वक्त पर उनतक पहुंच भी जाए। ऐसी योजनाओं का मकसद भी तभी पूरा हो सकता है।

राज्य सरकार के कई विभाग मनवा रहे हैं अपना लोहा
यही वजह है कि आज मध्य प्रदेश सरकार के कई विभागों ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में देश में अपना एक स्थान सुनिश्चित किया है, जिसके चर्चे दूसरे राज्यों में भी होते हैं। यह तभी संभव है जब कोई सरकार अपनी जिम्मेदारियों को संकल्प के साथ पूरा करने को लेकर समर्पित रहती है।

गरीबों और वंचितों के सपने साकार कर रही सरकार
मोहन यादव सरकार के इसी संकल्प का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' भी प्रदेश में सफल हुई है और गरीबों और वंचितों के सपने साकार हो पा रहे हैं।

इस यात्रा का मकसद वही है, जिसपर मध्य प्रदेश सरकार पहले से ध्यान देती आ रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजनाओं का लाभ सही समय पर, उचित लाभार्थियों तक पहुंच जाए और संबंधित योजना को शुरू किए जाने का लक्ष्य प्राप्त हो सके।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
