Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव के मिशन में जुटे हुए हैं। बेहद ही कम समय पीएम मोदी की अधिकांश गारंटी पूरा करने वाले विष्णुदेव साय इस चुनाव में छत्तीसगढ़ की सियासत का वह सबसे बड़ा चमकता चेहरा है,जिसपर जनता को भरोसा है।

विष्णुदेव साय का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। वोट बैंक के रूप में आदिवासियों के वोट लेते रहे, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। बुधवार को बस्तर की लोकसभा सीट के लिए आयोजित नामांकन दाखिला रैली को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा हमारी सरकार के विशेष फोकस में रहेगा। जहां तक बस्तर क्षेत्र के विकास की बात है, यह भारतीय जनता पार्टी की देन है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की देन है। पूरे बस्तर क्षेत्र का और छत्तीसगढ़ का विकास अगर किसी ने किया है तो भाजपा की सरकार ने किया है।
विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेसी कुशासन की चर्चा कर रहे हैं,तो वहीं भाजपा के कार्यकाल में मिली उपलब्धियों का जमकर प्रचार कर रहे हैं। सीएम साय का कहना है कि पूरे बस्तर क्षेत्र ने विकास की गति पकड़ी थी, 15 वर्षों में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा था, उसे रोकने का काम कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किया। जो भी केंद्र से गरीबों के लिए योजनाएं थी सबको बंद करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। गरीबों का हक छीना। 5 साल में ग्रामीण क्षेत्र में एक भी गरीब का प्रधानमंत्री आवास नहीं बना। इसलिए इस बार इस कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।
वहीं बस्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि भाजपा को छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला था,यही आशीर्वाद अभी लोकसभा के चुनाव में भी मिलेगा। बस्तर के आम नागरिक भी मानते हैं कि किसी भी राज्य में अगर डबल इंजन की सरकार रहेगी तो तेजी से विकास होगा। इसलिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बस्तर लोकसभा में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।
साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। मात्र 3 महीने में मोदी की गारंटी में जो हमारी पार्टी का जो वादा था, छत्तीसगढ़ की जनता से, अधिकांश हम लोगों ने पूरा किया है। आज 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दिए हैं। 13 दिसंबर को हमारी सरकार ने शपथ ली और 14 दिसंबर को ही पहली कैबिनेट बुलाकर 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दिए हैं। अगले महीना से सब का धड़ाधड़ प्रधानमंत्री आवास बनना शुरू हो जाएगा। हमारे किसानों को उम्मीद नहीं थी कि 2 साल का बकाया बोनस मिल जाएगा। हमारी सरकार आई तो 25 दिसंबर के दिन हमारे छत्तीसगढ़ के निर्माता सदैव अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस को 12 लाख से ज्यादा किसानों का 2 साल का बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपया देने का काम छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने किया। आज 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से बंपर धान की खरीदी हुई। 24.75 लाख से ज्यादा किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की कीमत भी दी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं का किया लोकार्पण
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications