उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में उद्योग को बढ़ाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ प्रदेश में सरकार की नीतियों के चलते जहां रिकॉर्ड निवेश आ रहा है तो बड़ी संख्या में रोजगार सृजन भी हो रहा है।
सरकार की नीतियों का असर सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही नहीं देखने को मिल रहा है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकार की नीतियों के चलते उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है। ग्राम सभा की जमीन के बेहतर इस्तेमाल के जरिए सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने में लगी है। प्रदेश सरकार ने कुछ समय यह फैसला लिया है कि अब ग्राम सभा की भूमि पर भी उद्योग लग सकेंगे, यहां मिनी क्लस्टर बन सकेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग लगाने के लिए ग्राम सभा की जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। ग्राम सभा की पांच एकड़ या उससे अधिक की जमीन की पहचान की जाएगी और इसे उद्योग निदेशालय को मुफ्त में दी जाएगी। इन जमीनों को मिनी इंडस्ट्रियल एरिया की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और उद्यमियों को जमीन का आवंटन किया जाएगा।
यह आवंटन संबंधित जिले के सर्किल रेट से किया जाएगा। जिस भी गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, उसे प्राथमिकता के आधार पर ब्लॉक के उद्यमियों को वरीयता दी जाएगी। सरकार ने गांवों में होने वाले पलायन को रोकने के लिए यह फैसला लिया है। गांव-गांव में इंडस्ट्री को लगाने के लिए सरकार की ओर से यह नीति तैयार की गई है। यही नहीं एमएसएमई इकाइयों को शहर की तुलना में यहां कम दरों पर जमीन मुहैया कराई जाएगी। इस पहल से गांव और आस पास के लोगों को अपने ही क्षेत्रों में रोजगार मिल सकेगा।
एक अनुमान के अनुसार इस पहले के पहले चरण में 500 नए मिनी क्लस्टर तैयार होंगे, जहां 11 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। कम से कम 25 हजार नई इकाइयां यहां बनेंगी। जिसके माध्यम से सीधे तौर पर तकरीबन 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
