MP News: मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार तत्पर है और नए-नए विकल्पों की तलाश में जुटी हुई है। इसी को देखते हुए हाल ही मोहन यादव सरकार ने दो वायु सेवाओं की शुरुआत की है। पर्यटन को ध्यान में रखकर शुरू की गई इन सेवाओं के नाम 'प्रधानमंत्री श्री पर्यटन वायु सेवा' और 'धार्मिक पर्यटन हेली सेवा' रखा गया है।
इन सेवाओं के तहत शुरू में दो 8 सीटों वाले दो इंजनों वाले विमानों से इसे आरंभ किया जा रहा है। मध्य प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग के मुताबिक इन सेवाओं के लिए ऑपरेटर प्रदेश के प्रमुख एयर पोर्ट से अपना रूट तय कर सकेंगे।

पर्यटन के क्षेत्र में एमपी ने शुरू की एक और बड़ी पहल
पिछले 14 मार्च को ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से इन विमान सेवाओं को झंडी दिखाकर लॉन्च किया है। आने वाले दिनों में इस विमान से मध्य प्रदेश पर्यटन की लोकप्रियता और बढ़ना निश्चित है।
राज्य के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से मिल सकेगी यह सुविधा
पर्यटन के लिए इन सेवाओं की सुविधा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो के अलावा राज्य के अन्य एयरस्ट्रिप से मिल सकेगी। इन विमान सेवाओं को मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड पब्लिक-प्राइवेट पार्टनर्शिप (PPP) मॉडल पर संचालित करेगा।

जल्द ही आम लोग उठा सकेंगे लाभ
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमपी पर्यटन बोर्ड ने इसके लिए जेट सर्व एविएशन से भी हाथ मिलाया है, ताकि प्रदेश के संबंधित गंतव्यों तक पर्यटकों को विमान सेवाओं का लाभ जल्द से जल्द दिया जा सके। जेट सर्व एविएशन अब कनेक्टिविटी विकल्पों की संभावनाएं तलाश रहा है, साथ ही साथ बुकिंग के लिए जरूरी पोर्टल आदि इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर काम में जुट गया है।
संभावना है कि दो महीने या उससे पहले भी ऑपरेटर इस तरह की उड़ान सेवाएं उपलब्ध करवाने लग जाएंगे। मोहन यादव सरकार का एक ही मकसद है कि लोग मध्य प्रदेश के दिव्य लोकों की यात्रा आसानी से कर सकें।

कम समय में आध्यात्मिकता से जुड़ने की मिलेगी सुविधा
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिकता से लेकर धार्मिक क्षेत्रों तक में पर्यटन की अनंत संभावनाए हैं। लेकिन, बहुत सारे धार्मिक पर्यटक ऐसे होते हैं, जो धर्म स्थानों की यात्रा तो करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास समय की कमी होती है।

ऐसे में अगर मोहन यादव सरकार उन लोगों के लिए हवाई सेवा के माध्यम से लग्जरी यात्रा की भी सुविधा देने की सोच रही है तो इससे अच्छा क्या हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications