मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव-गांव तक नल और जल पहुंचने की कवायद की जा रही है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार लगातार नल जल को गांव तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग अभियान चला रही है, तो वहीं अब इस अभियान और सरकार की योजनाओं का असर दिखाई देने लगा है जहां गांव-गांव तक लोगों को नल के सहारे जल भेजा जा रहा है।
गांव में नल और जल की सुविधा मिल जाने से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है, जहां ग्रामीणों को दूर-दूर से जल लाने की समस्या से निजात मिली है। वहीं ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। ग्रामीणों को नल और जल अभियान के तहत 24 घंटे पानी की सुविधा मिल रही है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

लाखों परिवारों को दिया जा रहा शुद्ध जल
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध नल जल प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में खरगोन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 02 लाख 29 हजार परिवारों को नल कनेक्शन दिया जाकर उनके घरों में शुद्ध जल प्रदाय किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि, विगत वर्षों में जिले में शुद्ध पेयजल प्रदाय करने के लिए 12 हजार 208 हेडपंप लगाएं गए हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 वर्ष पूर्व 5350 परिवारों को नल से जल की सुविधा प्राप्त थी। जल जीवन मिशन के आने के बाद वर्ष 2023 में जिले के 02 लाख 29 हजार परिवारों को नल से शुद्ध जल प्रदाय किया जाने लगा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में 805 करोड़ 21 लाख रुपये के लागत के 830 एकल एवं 2652 करोड़ 18 लाख रुपये लागत की 831 समूह नल योजनाएं स्वीकृत हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain news: उज्जैन में स्काई डाइविंग फेस्टिवल, कुछ इस तरह लीजिए एडवेंचर टूरिज्म का मजा
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
