हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने एक और ऐसी पहल की है, जिससे राज्य के गरीब युवाओं के जीवन में बेहतरी के साथ बदलाव आना तय है। सबसे बड़ी बात ये है कि खट्टर सरकार ने इसकी शुरुआत करने की बात स्वामी विवेकानंद की जयंती पर की है।
गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों से आने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा सरकार ने 'मिशन 60,000' शुरू करने का एलान किया है।

गरीब युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने की पहल
इसके माध्यम से खट्टर सरकार उन युवाओं का उत्थान करना चाहती है, जिनके परिवारों की सालाना आमदनी 1.80 लाख रुपए से भी कम है। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू होने वाली यह एक व्यापक पहल है, जिसमें राज्य के जरूरतमंद युवाओं के कल्याण के लिए हर पहलुओं पर गौर करने की कोशिश की जा रही है।

हरियाणा सरकार खोल रही रोजगार के नए द्वार
'मिशन 60,000' के माध्यम से मनोहर लाल खट्टर सरकार का लक्ष्य राज्य के 7,500 युवाओं को 'वन मित्र' के रूप में जोड़ना है। इनके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 15,000 संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जानी है।
इसके साथ-साथ अन्य तरह के रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर के लिए 7,500 ई-सेवा मित्रों को भी जोड़ा जाना है।

सरकार युवाओं को ट्रेनिंग भी देगी और लोन भी
यही नहीं राज्य सरकार सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले युवाओं को कॉन्ट्रैक्टर बनाने के लिए विशेष ट्रेनिंग दिलाने का भी इंतजाम करने जा रही है।
राज्य सरकार इन युवाओं को सिर्फ ट्रेनिंग दिलाकर ही नहीं छोड़ने जा रही है। राज्य सरकार इन्हें बिना किसी कोलेटरल के एक साल के लिए 3 लाख रुपए का लोन भी देगी। इस योजना के तहत ट्रेनिंग लेने वाले युवा बिना किसी गारंटी उपलब्ध करवाए 25 लाख रुपए तक का काम कर सकेंगे।

गरीबों की आमदनी बढ़ाना है लक्ष्य
खट्टर सरकार का इरादा साफ है और नीयत नेक है। वह गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजारने वाले परिवारों की सालाना आमदनी बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

रोजगार के अवसर पैदा करने वाली सरकार
आज की राजनीति में युवाओं को रोजगार के नाम पर नौकरियां दिलाने के वादे को 'धंधा' बना लिया गया है। जबकि, तथ्य यह है कि सबको सरकारी नौकरी दे पाना किसी भी सरकार के लिए मुमकिन ही नहीं है।

कल्याणकारी सरकार होने का मतलब है कि वह रोजगार का अवसर पैदा करे, जिसमें लोगों को खुद से रोजगार मिलना शुरू हो जाए। यही नहीं,उसमें इस तरह के कौशल का विकास हो कि वह अपने साथ कुछ और लोगों को भी रोजगार देने लायक बन सके।
हरियाणा सरकार ने इसी सामाजिक दायित्व को आगे बढ़ाने का काम किया है और वह लगातार इस दिशा में बढ़ने की कोशिशों में जुटी हुई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
