OPINION: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात करते हैं। पीएम मोदी के इस लक्ष्य को हासिल करने में उत्तर प्रदेश एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।
पीएम मोदी के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से विकास की दर को तीन गुना करने की बात कही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों की मेहनत और पुरुषार्थ के सामने उत्तर प्रदेश शासन नतमस्तक होकर उनका सम्मान करता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि किसानों ने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। देश की विकास यात्रा में उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ा हिस्सा बनाने में प्रदेश के किसानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
उत्तर प्रदेश में कृषि विकास दर 9 फीसदी तक पहुंच गई है। लेकिन इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के किसानों को लक्ष्य दिया है कि 2027-28 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाना है।
योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के किसानों को लक्ष्य दिया है कि प्रदेश को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाना है, इसके लिए कृषि विकास दर को तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर किस आधार पर योगी आदित्यनाथ को इस बात का भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में इसकी संभावना है। दरअसल पिछले छह वर्षों में योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों को मदद करने के लिए नीतियां बनाई हैं।
दो करोड़ ड्रोन दीदी
देश में विकसित संकल्प यात्रा चल रही है, ऐसे में प्रदेश में दो करोड़ ड्रोन दीदी को तैयार करने की योजना बनाई है। हर ग्राम पंचायत में महिला स्वयं सहायता समूहों को खेती ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ड्रोन की मदद से किसान एक घंटे में 100 एकड़ में खाद, दवा और कीटनाशक डाल पाएंगे। सामान्य तरीके से एक घंटे में एक एकड़ खेत में ही खाद, कीटनाशक को डाला जा सकता था।
योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि जिन किसानों के पास निजी नलकूप हैं उन्हें सिंचाई के लिए मुफ्त में बिजली मुहैया कराई जाएगी। योगी सरकार की इस मुहिम से किसानों को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी। इसके साथ ही योगी सरकार ने सभी नलकूपों पर मुफ्त में बिजली मुहैया कराने के साथ सभी नलकूपों पर सोलर पैनल लगवाएगी।
वहीं जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेतों के चारो तरफ सोलर फेंसिंग लगाई जाएगी। सरकार की इस मुहिम से किसानों की फसल को होने वाला नुकसान बचेगा। सरकार की इन योजनाओं से ना सिर्फ हजारों किसानों को मुफ्त में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, बल्कि पैदावार बढ़ेगी और फसल की लागत में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे किसानों को इसका सीधा लाभ होगा।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भरोसा दिया है कि योगी सरकार एक लाख सोलर पंप देने का अपना वादा पूरा करेगी। सरकार ने गत वर्षों में 51 हजार किसानों के खेत में सोलर पंप लगवाए हैं। इस वर्ष 30 हजार और सोलर पंप लगवाए जाएंगे। अगले वर्ष 42 हजार किसानों को सोलर पंप दिया जाएगा। इस योजना पर अभी तक 700 करोड़ रुपए अभी तक खर्च किए जा चुके हैं। आने वाले समय में 450 करोड़ रुपए सोलर पंप के लिए खर्च किए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
