मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में पिछले 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था की बात हो या फिर बढ़ता निवेश, दोनों ही मामलों में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ता नजर आ रहा है।
इस वर्ष के फरवरी माह में योगी सरकार ने प्रदेश की तेज रफ्तार बढ़ती अर्थव्यवस्था की झलक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए देखने को मिली थी, जिसमे रिकॉर्ड 10 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया गया था। प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले लगने वाली आचार संहिता से पहले इन रिकॉर्ड प्रोजेक्ट्स का भूमि पूजन करके दिखा दिया था कि कैसे उत्तर प्रदेश निवेश के लिए तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है।

पिछले एक वर्ष की बात करें तो उत्तर प्रदेश को एक लाख करोड़ का निवेश रिन्यूवेबल एनर्जी के लिए प्राप्त हो चुका है। हाल ही में कोरिया की कंपनी ने प्रदेश में निवेश की रुचि दिखाई है। प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज सिंह से कोरिया की कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात भी की है। दक्षिण कोरिया की हेरॉल्ड मीडिया ग्रुप और देवूं कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने यूपी सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ यह मुलाकात की है।
फरवरी माह में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में तकरीबन 10.15 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारा गया था, लेकिन अगर कुल लंबित प्रोजेक्ट की बात करें तो 38 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक की है। सरकार ने 38.5 लाख करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए हैं। ये एमओयू 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आए प्रस्तावों के बाद साइन किए गए थे। योगी सरकार प्रदेश में रिकॉर्ड निवेश के साथ अपने उस लक्ष्य को भी हासिल करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है जिसमे सरकार ने निर्धारित किया था कि वह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएगी। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई मौकों पर कह चुके हैं कि देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में उत्तर प्रदेश की भूमिका काफी अहम होने वाली है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को हम 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाएंगे।
उत्तर प्रदेश को लेकर योगी आदित्यनाथ काफी आशान्वित हैं। वह कह बार इस बात को दोहराते हैं कि उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में 2018 के बाद से ही निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बढ़-चढ़कर देश और विदेश की कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। चौथी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10.15 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए गए, जिसके जरिए प्रदेश में रिकॉर्ड 34 लाख रोजगार का सृजन होगा।


Click it and Unblock the Notifications