हरियाणा ने पिछले 10 वर्षों में कारोबार और उद्योग के क्षेत्र में भी लगातार प्रगति की है। राज्य सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश की तरक्की के लिए लगातार ऐसी संभावनाओं की तलाश में लगे रहते हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़े और इससे अर्थव्यवस्था में और मजबूती आए।
हरियाणा में निवेश आने का मतलब है कि नए रोजगार की संभावनाएं पैदा होना। पिछले दिनों इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री खट्टर गांधीनगर गए थे, जहां 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 में उन्हें दुनिया भर की नामचीन कंपनियों के नीति-निर्धारकों से मुलाकात का मौका मिला।

हरियाणा में निवेश बढ़ाने पर खट्टर सरकार का जोर
सीएम खट्टर ने इस दौरान कई जापानी और अमेरिकी कंनियों के लोगों से आमने-सामने बैठकर बातचीत की और हरियाणा में निवेश की संभावानाओं पर चर्चा की।

क्लीन-ग्रीन एनर्जी की दिशा में मिली बड़ी सफलता
इस दौरान एक बड़ी बात ये हुई कि जापान के प्रतिनिधियों के साथ राज्य सरकार की हुई बैठक में क्लीन-ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ने के लिए हाइड्रोजन नीति तैयार करने पर सहमति भी बनी।
जलवायु संरक्षण आज वैश्विक चिंता का विषय है और इसमें मानवता की रक्षा है तो युवाओं के लिए संभावनाएं भी हैं।

एआई की दिशा में भी राज्य को मिली कामयाबी
यही नहीं मुख्यमंत्री ने आईटी की दिग्गज कंपन माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक से भी मुलाकात की और वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फील्ड में हरियाणा सरकार के साथ सहयोग करने के लिए भी तैयार हो गई। आने वाले दिनों इस दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ने की योजना पर काम कर रही है।
बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज टेक्नोलॉजी के ऐसे क्षेत्र के रूप में उभरा है, जिसमें सकारात्मकता के साथ बढ़ा जाए तो विकास की रफ्तार और सोच दोनों बदली जा सकती है।

हरियाणा को जल्द ही मिल सकती है ये खुशखबरी
जहां तक क्लीन-एनर्जी की दिशा में हरियाण सरकार ने पहले ही ई-वाहन नीति अपना रखी है। मारुति सुजुकी ने इस दिशा में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में प्लग-एंड-प्ले नीति अपनाने की इच्छा भी जताई है। इसके प्लांट के लिए जगह की पहचान होते ही हरियाणा की जनता को एक और खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
इस सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री की दुनिया की कई नामी कंपनियों के प्रतिनिधियों से आमने-सामने की चर्चा का मौका मिला। इनमें जापान और अमेरिका की तमाम दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
यही नहीं सीएम खट्टर ने हरियाणा-अफ्रीका के बीच आपसी तालमेल के साथ एक प्लेटफॉर्म तैयार करने पर भी जोर दिया, जिसमें सामाजिक-आर्थिक विकास की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने इस दौरान परंपरागत मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिया, जो युवाओं के रोजगार के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दुनिया में नई टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंटरफेस के क्षेत्र में बहुत ही तेजी से बदलाव हो रहा है। हरियाणा सरकार अपने प्रदेश की जनता के हित में इसके साथ चलने और अपनाने पर काम कर रही है।
हरियाणा में खट्टर सरकार ने समाज कल्याण और गरीबों के उत्थान की दिशा में पिछले एक दशक में अनेक झंडे गाड़े हैं। लेकिन, उसकी नजर प्रदेश की तरक्की और जनता की समृद्धि पर भी टिकी हुई है। इसने जिस तरह से राज्य में निवेश बढ़ाने की पहल की है, इसके चमकते भविष्य की ओर इशारा करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
