Haryana News: तापमान बढ़ती जा रही है। गर्म हवाओं के थपेड़ों की वजह से हीट स्ट्रोक या लू लगने का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। रोजाना बढ़ रहे तापमान को देखते हुए हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार भी फौरन हरकत में आ गई है।
हरियाणा सरकार ने हीट वेव से सुरक्षा के लिए जनहित में फौरन ही एडवाइजरी जारी की है। एक जिम्मेदार सरकार का मतलब ही यही है कि वह लोगों को संभावित खतरे से बचान के लिए समय रहते आगाह करती रहे।

हीट स्ट्रोक से लोगों को बचाने के लिए सक्रिय है हरियाणा सरकार
कोई भी नागरिक हीट स्ट्रोक की चपेट में आए, उससे पहले उसे सचेत कर देना ज्यादा जरूरी है। हरियाणा रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने भी इसके लिए जारी एडवाइजरी पर अमल करने की सलाह दी है। राज्य सरकार ने कहा है कि तापमान बढ़ने की वजह से लू लगने का जोखिम भी बढ़ गया है।

हीट स्ट्रोक से किन्हें है ज्यादा खतरा?
राज्य सरकार ने बताया है कि यूं तो लू की चपेट में कोई भी आ सकता है, लेकिन खास कर के खिलाड़ी, बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को इससे ज्यादा खतरा है। इसलिए मौसम की ताजा जानकारी के लिए लोग रेडियो, टीवी या अखबारों के माध्यम से जानकारी लेते रह सकते हैं।

हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय
राज्य सरकार की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि वो गर्मियों में हल्के रंग वाले ढीले सूती कपड़े पहनें। इसके साथ ही अपने सिर को ढकने के लिए कपड़े, टोपी या छाते का इस्तेमाल करें, ताकि सूर्य की सीधी किरणों से खुद की रक्षा कर सकें।
तेज धूप और गर्मी की वजह से शरीर से ज्यादा पसीने चलते हैं, इसके चलते शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसलिए आवश्यक है कि लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, जिससे किसी भी सूरत में शरीर में पानी की कमी न हो।

पानी के अलावा लोग खूद को इस भयंकर गर्मी में तरोताजा रखने के लिए ओआरएस, घर में बनी लस्सी, तोरानी (पके हुए चावल से बना पेय), नींबू पानी और छाछ-मठ्ठे का खूब उपयोग करें।
बच्चों का खास ध्यान रखना जरूरी
इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से सलाह दी गई है कि बच्चों को वाहनों में कतई न छोड़ें, क्योंकि धूप में खड़ी गाड़ियां बहुत ज्यादा गर्म हो जाती हैं और इससे लू लगने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

घर के बाहर काम करने वालों के लिए खास सलाह
लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि नंगे पांव बाहर न निकलें, गर्मी से राहत के लिए हाथ के पंखे का भी इस्तेमाल करें और काम के बीच-बीच में आराम करें। अगर आप खेतों में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ों के नीचे या किसी छाएदार जगह पर आराम करें।

दिन में 12 बजे से 4 बजे के बीच विशेष रूप से धूप में निकलने से बचें
इसके साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि गर्मी के मौसम में जंक फूड खाने से परहेज करें। जितना हो सके मौसमी फलों, सलाद और घर में बने खाने का सेवन करें। विशेष तौर पर दिन में 12 से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें और बहुत ज्यादा जरूरी हो तो पूरे एहतियात के साथ निकलें।
ऐसी स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें
अगर बच्चा चक्कर आने, उल्टी, घबराहट, सिरदर्द, सीने में दर्द या सांस लेने में कठिनाई की शिकायत कर रहा तो बिना समय गंवाए डॉक्टर से से परामर्श लें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
