Haryana News: हरियाणा सरकार की मौजूदा सरकार ने करीब साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल में रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अनेकों मौके दिए हैं और इस सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए लगातार नए आयाम देने की कोशिशें की जाती रही है।
इसी कड़ी में हरियाणा सरकार जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और दुबई में भी हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। मोबिलिटी एमओयू के तहत 225 युवाओं को इजराइल में सफलतापूर्वक रोजगार दिलाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने ये कदम उठाया है।

युवाओं को रोजगार, विदेश भेजने के लिए सरकार तैयार
हरियाणा सरकार की कोशिश है कि विदेशों में रोजगार के बेहतर अवसर की तलाश में लगे युवाओं को सरकारी स्तर पर इस तरह की सुविधा मुहैया करवाई जाए ताकि उन्हें अवैध तरीके से विदेश जाने के चक्कर में अपना करियर ने गंवाना पड़े।

इजराइल के बाद अन्य देशों भी हरियाणा के युवाओं को मिलेंगे जॉब के मौके
अगर हरियाणा सरकार ऐसा सोच रही है तो उसके पीछे इस क्षेत्र में उसे पहले मिल चुकी कामयाबी है। पहले निर्माण क्षेत्र से 225 युवाओं को इजराइल भेजा जा चुका है, जहां उन्हें हर महीने कम से कम 1.37 लाख रुपए की सैलरी मिलती है।
इस तरह के जॉब के लिए शुरू में एक साल का कॉन्ट्रैक्ट होता है, जिसे बढ़ाकर पांच साल और तीन महीने तक किया जा सकता है। यही नहीं, अगर युवाओं में हौसला और हुनर है तो वे ओवरटाइम काम करके हर महीने 1.5 से 2 लाख रुपए तक कमा सकते हैं।

हरियाणा के युवा इन देशों में भी कर सकेंगे जॉब
अब हरियाणा सरकार काबिल और हुनरमंद युवाओं को जॉब दिलाने के लिए अब जर्मनी, कुवैत, यूके, नीदरलैंड और दुबई के साथ भी बातचीत कर रही है। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं, ड्राइविंग और कृषि से जुड़े काम शामिल हैं। इनमें कितने पदों की गुंजाइश है इसकी घोषणा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी।

हरियाणा के युवाओं को विदेशों में उद्यमी भी बना रही है हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार युवाओं को सिर्फ विदेशों में नौकरी ही नहीं दिलवा रही, विदेशों में स्टार्टअप के लिए भी सहायता दे रही है। 52 युवाओं को पश्चिम अफ्रीका भेजा जा चुका है। इसके साथ ही कृषि, ऑटो पार्ट्स, कार्डबोर्ड कारखानों और रेडीमेड कपड़ों में नए स्टार्टअप के लिए तंजानिया के साथ बातचीत भी आगे बढ़ रही है।

बीते साढ़े नौ साल में हरियाणा सरकार तकरीबन डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अलावा जिस तरह से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए तरह-तरह की कोशिशें कर रही है, वह असाधारण है।
क्योंकि, देश की मौजूदा परिस्थितियों में सबको सरकारी नौकरी देने की बात कहना किसी धोखेबाजी से कम नहीं है। ऐसे में अगर सरकार रोजगार के अलग-अलग विकल्प उपलब्ध करवाने में लगी है तो यह बहुत ही बड़ी बात है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications