हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार के कार्यकाल को करीब साढ़े नौ साल ही हुए हैं। लेकिन, इतने वर्षों में राज्य ने जो तरक्की देखी है और इसके भविष्य की जो नींव डाली गई है, वह अप्रत्याशित है।
अगर देश के अन्य राज्यों से तुलना करें तो हरियाणा एक छोटा प्रदेश है। लेकिन, यहां खट्टर सरकार के पूरे दो कार्यकाल से भी कम समय में 30 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा देना, एक कल्याणकारी राज्य में ही संभव है।

हरियाणा में विकास की बयार
वह भी तब जब स्वरोजगार के लिए अलग से प्रयास किए गए हैं। बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाए जाने की व्यवस्था है। चुनाव आते- जाते रहते हैं, लेकिन राज्य सरकार हरियाणा के लोगों के लिए कभी काम की रफ्तार धीमी नहीं पड़ने देती।

बुधवार को ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2,024 करोड़ रुपए मूल्य की कुल 153 परियोजनाओं का या तो उद्घाटन किया है, या फिर शिलान्यास किए हैं।
'हरियाणा एक-हरियाणवी' के विजन पर आगे बढ़ रही है खट्टर सरकार
इनमें से 686 करोड़ रुपए के 76 प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ है तो 1,338 रुपए के 77 प्रोजेक्ट की नींव रखी गई है। हरियाणा की खट्टर सरकार ने अपनी शुरुआत में ही जो 'हरियाणा एक-हरियाणवी' एक का विजन तय किया था, उस सिलसिले को न कभी रुकने दिया है और न ही धीमा होने दिया है।

हर क्षेत्र का ध्यान, प्रत्येक नागरिक की चिंता
राज्य सरकार का एक ही दृष्टिकोण है, सभी जिला और इलाकों का समान विकास और प्रत्येक नागरिक के लिए बराबर चिंता। हरियाणा सरकार लोगों के लिए किस तरह की सोच रखती है, इसका एक प्रमाण है कि बिना मांग के 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज की व्यवस्था की गई है और इसकी वजह से राज्य में 70 नए कॉलेज खुले हैं।

आज राज्य में ऐसी सरकार है, जिसने ट्रांसफर-पोस्टिंग और भर्ती में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में सफलता हासिल की है, जिससे पारदर्शिता बढ़ाने में भी कामयाबी मिली है।
अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी बुलंदियों पर
ये सब उस सरकार में हो रहा है, जिसकी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है और वह भी बिना किसी रुकावट के। साथ ही साथ राज्य में आर्थिक गतिविधियां भी बुलंदियों पर हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर का काम भी उसी रफ्तार में चल रहा है।

इसी का परिणाम है जो बीते साढ़े नौ वर्षों में राज्य में 33,000 किलोमीटर मौजूदा सड़कों को बेहतर किया गया और साथ ही करीब 7,000 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया है।
आज हरियाणा का प्रत्येक जिला किसी न किसी नेशनल हाइवे से जुड़ा हुआ है। हिसार में एक नए एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है, जिसके चलते आसपास नए उद्योगों की मांग बढ़ रही है। यह सब प्रदेश और उसकी जनता के लिए हो रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
