Haryana News: हरियाणा सरकार ने अपने पिछले दो कार्यकालों में कृषि और किसानों को हर संभव सहायता देने की कोशिश की है, जिसका परिणाम आज पैदावार में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के रूप में देखा जा सकता। हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया है कि अब प्रदेश के किसान उतनी ही जमीन पर पहले के मुकाबले दोगुनी फसल उत्पादित कर पाने में सफल हो रहे हैं।
इसकी वजह ये है कि पिछले करीब 10 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर अन्नदाताओं की आय बढ़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है। सीएम सैनी के मुताबिक राज्य में कृषि पैदावार में बढ़ोतरी हुई है, उसकी बड़ी वजह प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को माना जा सकता है।

कृषि क्षेत्र में हरियाणा देख रहा है अप्रत्याशित प्रगति
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को राज्य सरकार ने हरियाणा में बखूबी लागू किया है और परिणाम देश के सामने है। राज्य सरकार ने अन्नदाताओं को जिस तरह से सब्सिडी देकर खेती के लिए पानी उपलब्ध करवाया है, वह एक मिसाल है।
चाहे ड्रिप इरीगेशन हो या स्प्रिंग इरीगेशन इससे किसानों को बहुत फायदा हुआ है। कम खर्च में पैदावार बढ़ाने में मदद मिली है और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है, जिससे पर्यावरण का भी हित हुआ है। प्रधानमंत्री ने खुद सिंचाई के नए तरीकों को बढ़ावा दिया है और हरियाणा सरकार ने इसे अपनाकर खेती और किसानी का तरीका ही बदल दिया है।

अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ाने पर जोर
सबसे बड़ी बात ये है कि अन्नदाताओं की आमदनी बढ़ाने के लिए एक तरफ जहां हरियाणा सरकार ने खेती की नई तकनीक पर जोर दे रखा है, वहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के माध्यम से किसानों का मनोबल बढ़ाए रखने का काम किया गया है।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार फसल विविधीकरण योजना को बढ़ावा दे रही है। दाल, तिलहन और मक्के जैसी फसलों के उत्पादन पर जोर दे रही है। कृषि कार्यों के लिए मशीनें खरीदने के लिए 50% की सब्सिडी उपलब्ध करा रही है।

हरियाणा की 70% जनता कृषि कार्यों में शामिल
हरियाणा सरकार की तो विशेषता ये है कि इसने 14 अन्य फसलों को भी एमएसपी पर खरीदने का काम किया है। हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां के करीब 70% लोग कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

देश के लिए हरियाणा के किसानों का बेजोड़ योगदान
हरियाणा सरकार ने कृषि क्षेत्र में प्रगति के लिए पिछले करीब 10 वर्षों में जिस तरह से ध्यान दिया है, उसी का परिणाम है कि हरियाणा आज अनाज उत्पादन में न केवल आत्मनिर्भर है। बल्कि, क्षेत्रफल के हिसाब से छोटा सा राज्य होते हुए भी सेंट्रल पूल के लिए अनाज जुटाने में दूसरे स्थान पर है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications