OPINION: एक आदर्श कल्याणकारी राज्य की सोच रखती है हरियाणा सरकार

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पिछले करीब साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल में समान विकास सुनिश्चित करने की तमाम कोशिशें की हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मानते हैं कि यह इसलिए मुमकिन हो पा रहा है कि इस एक दशक से केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शाहाबाद में एक कार्यक्रम में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा भी है कि राज्य सरकार ने जितना वादा किया था, उससे ज्यादा करके दिखाया है। दोनों जगहों पर एक ही दल की सरकार रहने की वजह से एक समान विकास सुनिश्चित हो सकी है।

haryana cm nayab singh saini

हरियाणा में हुए विकास की गवाह जनता है
हरियाणा सरकार ने इन वर्षों में जितने भी कल्याणकारी कार्य किए हैं, उसकी गवाह प्रदेश की जनता है। वक्त चुनाव का है तो स्वाभाविक है कि नायब सिंह सैनी सरकार अपनी कल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ केंद्र सरकार की नीतियों से मिली सफलताओं को लोगों के सामने रख भी रही है।

haryana cm nayab singh saini

स्पष्ट नीति के साथ विकास के मिशन में जुटी है हरियाणा सरकार
आज मुख्यमंत्री बड़े ही भरोसे के साथ अपनी यह बात रखने में समर्थ हैं, क्योंकि उनकी सरकार के पास जो नीति है वह पूरी तरह से स्पष्ट है। इसके लिए वह खासकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईमानदार नेतृत्व की सराहना करते हैं। सीएम सैनी कहते हैं, 'हमारा नेतृत्व मजबूत है, नीति स्पष्ट है और इरादे नेक हैं। प्रधानमंत्री के सामने राष्ट्र प्रथम है।'

haryana cm nayab singh saini

कल्याणकारी राज्य की सोच में कई कदम आगे है हरियाणा
अगर कल्याणकारी शासन की बात हो तो देश के अनेक राज्यों में इस तरह के प्रयास पिछले दशक में हुए हैं। लेकिन, अगर हरियाणा की तुलना की जाय तो यह कुछ मायने में अपनी कल्याणकारी राज्य की सोच में कई कदम आगे है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण 'परिवार पहचान पत्र' जैसी योजना है।

haryana cm nayab singh saini

'परिवार पहचान पत्र' के माध्यम से लाभार्थियों को बनाया परिवार
इस एकमात्र योजना से हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हर तरह की योजनाओं के लाभार्थियों को एक परिवार के रूप में बांध रखा है। राज्य सरकार को पता है कि उसकी किस योजना का लाभ किस नागरिक तक पहुंच रहा है, समय पर पहुंच रहा है या उसमें कोई बाधा आ रही है। या फिर क्या ऐसे भी लोग रह गए हैं, जो किसी योजना के लाभ उठाने की पात्रता रखने के बावजूद उससे वंचित रह जा रहे हैं।

haryana cm nayab singh saini

इससे सरकार तत्काल उस योजना का लाभ जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने का कदम उठा पाती है। मतलब, हरियाणा सरकार जरूरतमंद लोगों के लिए एक अच्छे अभिभावक की भूमिका में नजर आ रही है। राजनीति विज्ञान की परिकल्पना में एक सच्चे लोकतंत्र में जिस कल्याणकारी राज्य का आदर्श देखा गया है, उसका यह एक बेहतर उदाहरण है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+