Haryana News: देश का ज्यादातार भाग इस समय भीषण गर्मी का संकट झेल रहा है। तापमान सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ चुका है। इसकी वजह से बिजली की आपूर्ति की आवश्यकता भी बढ़ गई है और पेयजल आपूर्ति निर्बाध रखने की जिम्मेदारी भी सरकार पर आ गई है।
लेकिन, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार प्रदेश के नागरिकों को इस संकट से उबारने के लिए हमेशा की तरह तत्पर है। सीएम सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि इस भयानक गर्मी में किसी भी नागरिक को बिजली और पेयजल की समस्या से न जूझना पड़े यह हर हाल में सुनिश्चत करें।

भयानक गर्मी में लोगों की सहायता के लिए तत्पर हरियाणा सरकार
मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार ही राज्य का पूरा प्रशासनिक महकमा चौकन्ना है और कहीं भी किसी भी तरह से बिजली आपूर्ति में बाधा न आए इसकी निगरानी के लिए अतिरिक्त टीमें बनाई गई हैं। राज्य प्रशासन के शीर्ष स्तर पर लगातार फीडर रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि किसी तरह की समस्या आने पर उनका तुरंत निपटारा किया जा सके।

गांव के अंतिम छोर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही सरकार
इसके साथ ही सरकार पेयजल की कमी वाले इलाकों के लिए भी अतिरक्ति सतर्कता बरत रही है। जिन क्षेत्रों में किसी भी तरह से पेयजल की किल्लत होने की आशंका है, वहां पानी के टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है।
सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि गांवों के अंतिम छोर तक भी किसी को पेयजल की दिक्कत न हो,यह सुनिश्चित किया जाए। सबसे बड़ी बात ये है कि शीर्ष स्तर से सीधे ग्राउंड रिपोर्ट मंगवाई जा रही है, ताकि कहीं भी किसी तरह से असमंजस रहने की स्थिति न पैदा हो।

हरियाणा में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की है व्यवस्था
सैनी सरकार की इस तत्परता का ही नतीजा है कि आज एक वर्ष पहले की तुलना में कहीं ज्यादा बिजली आपूर्ति हो रही है। राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं रहने दी गई है और अगर कहीं तकनीकी समस्या आ रही है तो उसके भी फौरन समाधान का इंतजाम किया गया है।

पशुधन की हिफाजत के लिए भी ऐक्टिव है हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार ने इस बार की भयानक गर्मियों में सिर्फ नागरिकों की ही चिंता नहीं की है, बल्कि पशुधन की हिफाजत के लिए भी उतनी ही सक्रिय है। सरकार की ओर से लगातार विभिन्न समाचार माध्यमों से पशुओं को लू से बचाने के तरीकों को लेकर पशु पालकों को जागरूक किया जा रहा है और मुमकिन मदद भी दी जा रही है।

हरियाणा सरकार ने जिस तरह की संवेदनशीलता का परिचय दिया है, वह दूसरों के लिए भी उदाहरण का काम कर सकता है और जिन्हें इस हीट वेव से निपटने के लिए उपायों की तलाश है, उन्हें भी विकल्प मिल सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications