उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में किसानों की आय को बढ़ान के लिए कई तरह की योजनाओं को शुरू किया गया है, जिसका प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष तौर किसानों को लाभ हो रहा है।
प्रदेश सरकार एक तरफ जहां किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मुहैया करा रही है तो दूसरी तरफ किसानों को सस्ती दरों पर बीज आदि उपलब्ध करा रही है। यही नहीं सरकार की ओर से किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर 50 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है। सरकार की इन तमाम योजनाओं के चलते ना सिर्फ किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी बेहतर हो रही है।

खेती के लिए सिंचाई काफी अहम होती है, यही वजह है कि सरकार की ओर से ना सिर्फ सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जा रही है बल्कि बोरिंग के लिए भी मदद मुहैया कराई जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से बोरिंग कराने के लिए किसानों को 7 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जा रहा है।
प्रदेश सरकार किसानों के फ्री बोरिंग योजना चला रही है। इसके तहत किसानों को 7-10 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जा रहा है। इसमे अहम बात यह है कि किसान के पास कम से कम 0.2 हेक्टेअर खेत जोत के लिए होना जरूरी है। साथ ही बोरिंग के लिए लगने वाले पंपसट की व्यवस्था खुद किसान को करनी होती है।
सरकार की ओर से इस फ्री बोरिंग योजना का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के किसानों को ही मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए लघु और सीमांत किसान आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी, एससी-एसटी तीनों ही वर्ग के किसानों को सरकार यह लाभ दे रही है। लघु किसानों को 5 हजार, सीमांत किसानों को 7 हजार और अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों को 10 हजार रुपए का अनुदान सरकार दे रही है।
फ्री बोरिंग स्कीम का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक डिटेल आदि का होना जरूरी है। आवेदन के लिए लाभार्थी किसान https://minorirrigationup.gov.in/StaticPages/Scheme-hi.aspx पर लॉगिन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
