हर नागरिक का जीवन प्रत्येक सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। गरीब हो या अमीर सबकी जिंदगी महत्वपूर्ण है और इसी चीज को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बहुत बड़ी पहल की है। राज्य सरकार अब हर जरूरतमंद मरीज को एयर एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाएगी, वह भी बिल्कुल मुफ्त।
हाल ही में उज्जैन में संपन्न हुए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। 'पीएम श्री एयर एंबुलेंस' नाम से शुरू की गई इस सेवा का लक्ष्य ही गरीब से गरीब लोगों को आपात चिकित्सा सहायता के लिए हवाई एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

गरीब से गरीब मरीज को मिलेगी मुफ्त एयर एंबुलेंस की सुविधा
इस योजना के तहत राज्य में एक हेलीकॉप्टर-एंबुलेंस और एक फिक्स्ड विंग फ्लाइंग आईसीयू एयरक्राफ्ट तैनात किया जा रहा। यह एयर एंबुलेंस सेवा, प्रदेश के सभी जिलों के नागरिकों की आवश्यकता के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है।
इससे, एमपी की गरीब से गरीब जनता के मन में यह भरोसा पैदा होगा कि आपात चिकित्सा की आवश्यकता की स्थिति में वह और उसका परिवार अकेले नहीं है, सरकार उसके साथ खड़ी हो चुकी है।

विशेष रूप से प्रशिक्षित होगी मेडिकल टीम
मोहन यादव सरकार ने इन दोनों एयर एंबुलेंस के लिए दो बहुत ही प्रशिक्षित डॉक्टर और पैरामेडिक्स टीम की तैनाती की व्यवस्था की है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम के ये टीम एयरो मेडिकल साइंसेज फेलोशिप में विशेष रूप से प्रशिक्षित होंगे, जो उनके कार्य की जरूरत के हिसाब से आवश्यक है।

हर नागरिक का जीवन अनमोल है, एमपी सरकार यह समझती है
इस एयर एंबुलेंस की वजह से अब राज्य के गरीब से गरीब नागरिकों की भी जान बचाई जा सकती है। यह सेवा राज्य सरकार मुफ्त उपलब्ध करवाने वाली है। एयर एंबुलेंस की शुरुआत से मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की त्वरित उपलबधता की गारंटी मिल गई है।

100% नागरिकों को 24/7 आपात चिकित्सा सुविधा की दिशा में बड़ी पहल
केंद्र और राज्य सरकार लगातार दूर-दराज क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की कोशिशों में जुटी हुई है। इसके लिए बेहतर से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। लेकिन, 100% नागरिकों को 24/7 आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा पाना फिलहाल नामुमकिन है।

अब भाग्य का मोहताज रहने की आवश्यकता नहीं
ऐसे में एक कल्याणकारी सरकार इस मजबूरी की वजह से अपने नागरिकों की जिंदगियों को उनके हाल के भरोसे नहीं छोड़ सकती। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई 'पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा', उसी नाममुकिन को मुमकिन करने की दिशा में पहला कदम है।

किसी बेहतर चिकित्सा के लिए जब किसी मरीज को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की जरूरत हो तो गरीब से गरीब नागरिक भी अपने भाग्य का मोहताज न रहे, जनहित में सोचने वाली सरकार की यह जिम्मेदारी है और मोहन यादव सरकार ने इसे अच्छी तरह से समझा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
