दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और समाजिक रूप से सम्मान देने की पुरजोर कोशिश में हैं। इस महीने सरकार ने अपने बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की। इसके अलावा सरकार पहले से ही लाडली योजना संचालित कर रही है। जिसके तहत आर्थिक रूप कमजोर परिवारों की बच्चियों की शिक्षा में अब धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र प्रत्येक महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह सरकार की ओर से दिया जाएगा। नई योजना के चलते बेटियों के के शैक्षिक स्तर में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। दिल्ली की मंत्री आतिशी के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक की चाहे कॉलेज में पढ़ने वाली बेटी हो, जिसे अतिरिक्त किताबों की जरूरत हो, या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही बेटी को कोचिंग की जरूरत हो, या सिनेमा हॉल में फिल्म देखने की इच्छा रखने वाली महिला हो, अब उन्हें अपने लिए किसी से पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे, क्योंकि दिल्ली सरकार हर महीने 1,000 रुपये देगी।

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा एक ऐसा मुद्दा है जिस पर दिल्ली सरकार के मुताबिक पिछले आठ वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई कड़े कदम उठाए गए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मुताबिक आम आमदी पार्टी सरकार महिलाओं को शिक्षित बनाने के साथ सुरक्षित करने की भी गारंटी दी है, जिसके तहत सरकार ने प्रयास लगातार जारी हैं। लाडली के अलावा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना सरकार लेकर आई है। जिसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को अपना भविष्य संवारने का मौका मिलेगा।
स्कीम की शर्तें
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना से करदाताओं, पेंशन पाने वाली महिलाओं और सरकारी नौकरी करने वालों को इस सहायता से बाहर रखा जाएगा।
स्कीम के तहत 18 वर्ष से उन्ही महिलाओं को पात्र माना जाएगा, जो स्कूल या कॉलेज के छात्रा हैं।
नौकरी है लेकिन आय कर योग्य नहीं है, तो ऐसी महिलाएं स्कीम का लाभ पाने की पात्र होंगी। इसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं शामिल होंगी।
जिन महिलाओं को सरकारी पेंशन नहीं मिल रही, वे भी पात्र हैं।
लाडली योजना
दिल्ली सरकार की लाडली योजना का मकसद बेटियों को अच्छी पढ़ाई और अच्छा माहौल देना है, जिसमें उन्हें सुरक्षा और सम्मान का गारंटी का एहसास हो। लाडली स्कीम दिल्ली में पिछले कई सालों से एक ऐसी ही योजना चला रही है। इसके तहत सरकार बेटी के जन्म के समय महिला के नाम पर कुछ पैसे बैंक खाते में जमा कराती है।
क्या है लाडली स्कीम?
दिल्ली सरकार की स्कीम के मुताबिक घर में अगर बेटी का जन्म घर पर हुआ है तो रजिस्ट्रेशन कराते ही दिल्ली सरकार की ओर से 10 हजार रुपये बेटी के खाते में जमा कराए जाते हैं। जबकि अगर सरकारी अस्पताल या फिर प्रसूति गृह में बेटी हुई है तो सरकार 11 हजार रुपये जमा कराती है। इसके अलावा कक्षा 6, कक्षा 9 और कक्षा 10वीं में जाने पर पांच-पांच हजार रुपये सरकार की तरफ से इसी खाते में दिए जाएंगे। इसके बाद 10वीं पास करने पर और 12वीं में नामांकन पर भी पांच हजार रुपये खाते में जमा कराए जाएंगे। इस तरह दिल्ली सकार बेटी की खाते में कुल मिलाकार 35 हजार रुपए जमा कराएगी। बेटी जब 18 साल की हो जाएगी तो पूरा पैसा ब्याज समेत निकाला जा सकता है।
कैसे मिलेगा लाभ
दिल्ली सरकार लाडली स्कीम के तहत आवेदन के लिए दो शर्तें पूरी करना जरूरी है। पहली नवजात के परिवार की सालान आय 1 लाख रुपये से अधिक ना हो, जबकि दूसरी परिवार दिल्ली में कम से कम तीन साल से रह रहा हो। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए बेटी के जन्म के एक वर्ष के भीतर नजदीकी जिला कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
