दिल्ली सरकार नए साल पर युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत दिल्ली में एक नए सिरे से मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था दी जाएगी। सरकारी स्कीम के तहत उन परिवारों के होनहार बच्चों का भविष्य संवरेगा, जिनके लिए आर्थिक तंगी सपने पूरे करने में एक बड़ी बादा बनती है। दिल्ली सरकार की स्कीम के तहत आइएएस अधिकारी डॉक्टर इंजीनियर वकील व बैंकर आदि बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अब राहें आसान होने वाली हैं, पैसे के अभाव में भी अब वे एक बेहतर कोचिंग की सुविधा पा सकेंगे। सीएम केजरीवाल कोरोना काल से बंद जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना को अब नए साल में रीलॉन्च की तैयारी है।
सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की मुफ्त कोचिंग योजना के तहत छात्रों को पैनल में शामिल निजी कोचिंग संस्थानों के जरिए फ्री कोचिंग की सुविधा मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत उन छात्रों को भी फ्री कोचिंग सुविधा का लाभ मिल सकेगा, जो गैर-सूचीबद्ध संस्थानों में पढ़ना चहाते हैं। योजना के तहत निजी कोचिंग संस्थान में मुफ्त कोचिंग के साथ छात्र को 2500 रुपये का मासिक वजीफा भी दिया जाएगा, जिसका उपयोग छात्र यात्रा व अध्ययन सामग्री की खरीद के लिए कर सकता है। इसमें प्रोत्साहन राशि भी जोड़ने की योजना है।

2019 में शुरू हुई थी स्कीम
सरकार ने वर्ष 2019 में यह योजना की शुरू की थी, जो वर्ष 2021 से बंद है। समाज कल्याण विभाग मंत्री राजकुमार आनंद के मुताबिक जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना की कमियों को दूर किया गया है। कोचिंग के भुगतान, सही सत्यापन और छात्र कोचिंग जा रहे हैं या नहीं, इन सब पर निगरानी की व्यवस्था की गई है। जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना तहत कमजोर वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग) के विद्यार्थियों को इंजीनिरिंग, मेडिकल और सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए निजी संस्थानों में मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराना है। शुरुआत में दिल्ली सरकार ने स्कीम के तहत 46 कोचिंग संस्थानों के साथ समझौता भी किया गया था। जहां पंजीकृत छात्रों की कोचिंग का पूरा खर्च सरकार उठाती थी। लेकिन कोरोना काल के बाद इस योजना को बंद कर दिया गया था, जिसे अब सरकार ने नए साल में रीलॉन्च कर रही है।
इस परीक्षाओं की तैयारी
दिल्ली मुफ्त कोचिंग स्कीम के तहत अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और जिस परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये से कम है, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। स्कीम के तहत छात्रों को जेईई, एनईईटी, सीएलएटी, सिविल सेवा, बैंकिंग, रेलवे व एसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निजी संस्थानों के जरिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इस पर आने वाला खर्च दिल्ली सरकार खुद उठाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली फ्री कोचिंग स्कीम को कैबिनेट की ओर से इसे मंजूरी पहले ही मिल गई है। जब यह योजना शुरू हुई थी तो इसमे एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों को मेडिकल, सिविल सेवा और इंजीनियरिंग की तैयारी कराई जाती थी। यह पूरी तरह से मुफ्त कोचिंग है। फ्री कोचिंग स्कीम के तहत 2021 में 13000 छात्रों को लाभ मिला था। दिल्ली सरकार ने हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद भी दी थी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
