Mahila Samman Yojana: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' शुरू की है। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने 4 मार्च, 2024 को 2024-25 के बजट में दिल्ली सरकार ने "मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना" का ऐलान किया था। आइए जानते हैं इस योजना के तहत किन महिलाओं को मिलने वाला है लाभ और कैसे इस योजना के तहत अप्लाई करें?

बता दें दिल्ली की केजरीवाल सरकार की इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक की प्रत्येक महिलाओं को 1हजार रुपये प्रति माह का सम्मान राशि मिलने की बात कही गई है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा अगर उनके ऊपर कोई कर्जा है या फिर वो सरकारी पेंशन योजनाओं के लाभार्थी हैं। इसके अलावा अगर कोई महिला सरकारी नौकरी करती है उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
इस योजना के दिल्ली सरकार महिलाओं को 1हजार रुपये प्रति माह रुपये देगी। दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना दिल्ली या दिल्ली महिला 1000 रुपये योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
दिल्ली सरकार की ये योजना राजधानी की महिलाओं के लिए यह एक बड़ा कदम है क्योंकि महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और महिलाओं की परेशानी समाप्त होगी।
- योजना की पात्रता 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं।
- जिन महिलाओं के पास दिल्ली मतदाता पहचान पत्र है।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
- पहले से किसी योजना के लाभार्थी या पेंशन या लाभ प्राप्त कर रही हैं
- सरकारी कर्मचारी
- टैक्स पेयर्स महिलाएं
जानें कब शुरू होगी ये योजना
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की आवेदन प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के बाद शुरू होगी। इसके लिए माहिलाओं को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications