Chhattisgarh: भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव जीतने में अपनी पूरी ताक़त लगा दी है। इस चुनाव में पीएम मोदी के बाद पार्टी के प्रमुख प्रचारक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैं,क्योंकि इस चुनाव में भाजपा ने जो घोषणा पत्र बनाया है, इसमें छत्तीसगढ़ के संकल्प पत्र की झलक है। जिन वादों को आधार बनाकर छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की गई,उन्हें ही ओड़िशा में उपयोग किया जा रहा है।
खास बात यह है कि सीएम विष्णुदेव साय खुद लोगों के सामने हैं,जो बताने के लिए काफी है कि भाजपा हर गारंटी पूरी करने में सक्षम हैं।ओडिशा में प्रचार की कमान संभलकर बैठे सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि माहौल भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है। हमने छत्तीसगढ़ में मोदी की हर गारंटी को पूरा करके दिखाया है। ओडिशा में भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की तरह ही कई योजनाओं को लागू किया जायेगा।

दरअसल विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज होते ही जिन योजनाओं को लागू किया है,वहीं गारंटी ओडिशा के लोगो को दी हैं। जैसे भाजपा सरकार बनने पर यहां किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी, महिलाओं को पचास हजार रुपए का वाउचर मिलेगा. बुजुर्ग, दिव्यांग और बुनकरों को तीन हजार रूपया भत्ता मिलेगा। छोटा-मोटा काम करके अपना जीवन-यापन करने वाले लोगों को भाजपा की सरकार पचास रुपए का लोन देगी।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर ओडिशा की पच्चीस लाख दीदियों को लखपति दीदी बनाया जाएगा. यहां के पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा,पंद्रह लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे। विष्णुदेव साय अपनी सभाओं में ओडिशा की जनता को डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाते हुए कहते हैं कि मात्र 4 महीने में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी और अंतर की राशि 13,320 करोड़ रुपए 24.72 लाख किसानों को देने का काम किया। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि भेजी है।
ओड़िशा हिंदी भाषी राज्य नहीं हैं,लेकिन छत्तीसगढ़ से जुड़ा हुआ है। विष्णुदेव साय आदिवासी नेता होने के साथ बेहद ही सरल और सहज लहजे में वहां के लोगों को यह बता रहे हैं कि जो छत्तीसगढ़ में हुआ है,वह ओडिशा में भी सकता है,लिहाजा एक विश्वसनीय चेहरा बनकर उभरे साय की बातों का जनता पर असर देखा जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications