उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार हर संभव कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में कानून का राज कायम किया गया है, जिसकी वजह से प्रदेश में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।
प्रदेश में महिला हेल्पलाइन 181 को जारी किया गया है। जिसकी मदद से प्रदेश में 5.62 लाख महिलाओं की सहायता की गई है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई है। प्रदेश में 1090 महिला हेल्पलाइन से 99.55 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रदेश सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार की ओर से यूपी महिला सामर्थ्य योजना की भी शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के प्रति प्रेरित किया जाएगा और उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं को स्थानीय संसाधनों के आधार पर होम एंड कॉटेज उद्योगों के माध्यम से सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को अपनी उपज को बेचने के लिए सरकार बाजार भी उपलब्ध करवाएगी। यूपी महिला सामर्थ्य योजना को सरकार ने यूपी बजट 2021-22 की घोषणा करते हुए 22 फरवरी को शुरू किया है। इसके लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया।
इस योजना के लिए महिला का यूपी का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, साथ ही महिला के पास आधार, राशन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर देने की जरूरत है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications