जनहित के लिए समर्पित पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार जनता से जुड़े छोटे-छोटे मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। पटियाला में पुराने बस स्टैंड को फिर से शुरू किए जाने की मांग काफी लंबे समय से उठ रही थी। व्यापारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इसे चालू किए जाने की घोषणा की।
सीएम की घोषणा के बाद अब इस पुराने बस स्टैंड को चालू कर दिया गया है। बस स्टैंड के चालू होने पर यहां के प्रबंधन का मुआयना करने के लिए पीआरटीसी चेयरमैन और आप के प्रदेश सचिव रणजोध सिंह हडाना यहां पहुंचे और मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस सौगात के लिए शुक्रिया अदा किया।

रणजोध सिंह ने कहा कि इस बस स्टैंड के शुरू होने से यहां के लोगों के चेहरे पर रौनक लौट आई। दुकानदारों में खुशी है। इस दौरान यहां दुकानदारों ने हडाना का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर हडाना ने कहा कि पुराने बस स्टैंड को यहां से रवाना करने की वजह से स्थानीय लोग और आस-पास के लोग इसे फिर से शुरू किए जाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में लोगों की मांग पर मान सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया, जिसके बाद लोगों में खुशी की लहर है।
इस बस स्टैंड के फिर से शुरू होने से स्कूली छात्र, स्थानीय बाजार में खरीद करने आने वाले लोग भी काफी खुश है। सीएम मान जल्द ही यहां इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा देने जा रहे हैं। इसका उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया है। शुरुआती चरण में पीआरटीसी इस बस स्टेशन पर 60 बसों का संचालन करेगी। इसके बाद यहां और बसों को भी बेड़े में शामिल किया जाएगा। इन बसों को 30-40 किलोमीटर के दायरे में चलाया जाएगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
