ओडिशा में पर्यटन का मुख्य केंद्र माने जाने वाले भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान को जल्दही रेल सेवा से जोड़ा जाएगा। प्रस्तावित जाजपुर रोड-धामरा रेलवे लाइन मुख्य रूप से दो पर्यटन केंद्र से होकर गुजरेगी, जिसमे भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान भी शामि है। यह रेलवे लाइन भद्र में अराड़ी और केंद्रपाड़ा जिले में भितरकनिका से होकर गुजरेगी।
इस रेलवे लाइन में जाजपुर रोड और धामरा के बीच कम से कम 10 स्टेशनों को जोड़े जाने की योजना है। इसकी कुल लंबाई 95 किलोमीटर होगी, जिसके सर्वेक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके सर्वेक्षण के लिए 2.4 करोड़ रुपए के फंड की मंजूरी पिछले साल दी गई थी। इसके सर्वेक्षण का कार्य दोनों ही छोर पर तेजी से चल रहा है।

इस रेलवे लाइन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वोदय विजन के तहत तैयार किया जा रहा है। यह रेलवे लाइन प्रमुख पर्यटन केंद्र को जोड़ेगी। इसमे धार्मिक पर्यटन केंद्र और अन्य पर्यटन के मुख्य केंद्रों को शामिल किया गया है, जिसमे जाजपुर , भदरक, केंद्रपाड़ा जिला शामिल है। यह रेलवे लाइन मां बिरजा मंदिर को सीधा जोड़ेगी जोकि देश का सबसे पुराना शक्ति पीठ है। इसके साथ ही अराडी में बाबा अखंडलमणि के प्रसिद्ध शैव मंदिर को भी यह रेलवे मार्ग जोड़ेगा।
रेलवे के सूत्रों की मानें तो यह लाइन छोटारायपुर, रामपुर सेगडी, बहाबलपुर, जाजपुर टाउन, जलेश्वरपुर, सैपुरा, मंगलपुर, अराडी, चंदबली और भितरकनिका से होकर गुजरेगी। छोटारायपुर में एक रेलवे जंक्शन की योजना बनाई गई है। यह नई रेलवे लाइन न केवल स्थानीय उद्योगों और धामरा बंदरगाह की आर्थिक गतिविधियों का विस्तार देगी बल्कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठ की जरूरतों को भी पूरा करने में मदद करेगी। यह अंगुल और कलिंगनगर से औद्योगिक सामानों के साथ-साथ सुकिंदा घाटी, क्योंझर और तालचेर से खनिजों के परिवहन की सुविधा प्रदान करेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
