ओडिशा सरकार अगले तीन वर्षों में गोपालपुर औद्योगिक पार्क में हर वर्ष 1.3 मिलियन टन के हरित अमोनिया संयंत्र को स्थापित करने जा रही है। अग्रणी ऊर्जा कंपनी एसीएमई क्लीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ग्रीन अमोनिया और हाइड्रोजन प्लांट की स्थापना आईएचआई कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर करेगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए टाटा स्टील स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड को 340 एकड़ जमीन आवंटित की है। तकरीबन 60 हजार करोड़ रुपए की लागत से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया जाएगा।
उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल एसीएमई के अध्यक्ष मनोज उपाध्याय और आईएचआई कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष हिरोशी आईड ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस बाबत मुलाकात की और इस प्रोजेक्ट की उन्हें जानकारी दी। इस दौरान परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव पीके जेना और विकास आयुक्त अनु गर्ग के साथ भी चर्चा हुई।

गौर करने वाली बात है कि पिछले वर्ष अप्रैल में जापान के एक सप्ताह के दौरे पर आईएचआई कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी इस पर चर्चा हुई थी। इसके आठ महीने बाद प्रतिनिधिमंडल का दौरा यहां हुआ है। मेक-इन-ओडिशा पहल के रूप में ACME ग्रुप ने हरित अमोनिया संयंत्र स्थापित करने के लिए IHI के साथ साझेदारी की है।
इस प्रस्तावित हरित अमोनिया और हाइड्रोजन परियोजना को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण ने पहले ही मंजूरी दे है। संयंत्र की आधारशिला जल्द ही रखी जाएगी और उत्पादन का पहला चरण 2027 तक शुरू होने की संभावना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
