ओडिशा में ऐतिहासिक श्रीमंदिर परिक्रमा का उद्घाटन 17 जवरी को किया जाएगा। मंदिर की प्रबंधन कमेटी ने इसका विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। कार्यक्रम की शुरुआत पुरी के राजा गजपति दिब्यसिंह देव द्वारा 108 ब्राह्मणों को पवित्र सुपारी सौंपने के साथ होगी।
इसके बाद शनिवार को अंकुरोपण और अंकुर पूजा जैसे अनुष्ठान होंगे और रविवार को यज्ञ होगा। अगले दिन 15 जनवरी को यज्ञ स्थल पर अखंड दीया रखा जायेगा। यहां ब्राह्मणों द्वारा तीन दिवसीय यज्ञ संपन्न कराया जायेगा।

वहीं कार्यक्रम का समापन 17 जनवरी को होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दोपहर 1.15 बजे से 1.30 बजे के बीच आधिकारिक तौर पर मंदिर की परिक्रमा को भक्तों को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री परिक्रमा के माध्यम से इसे भक्तों के लिए खुला घोषित करेंगे और प्रतीकात्मक रूप से इस यात्रा का नेतृत्व भी करेंगे। कार्यक्रम में एक ही दिन सूर्य पूजा, धरित्री पूजा, गो पूजा, पंचकर्म, वस्तु पूजा और अधिवास पूर्णाहुति होगी।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने बताया कि औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद मुख्यमंत्री, सेवकों और यहां आए भक्तों का सम्मान किया जाएगा। उत्तरपरस्वा मठ में मुख्यमंत्री के भाषण के लिए एक विशेष रूप से मंच तैयार किया गया है। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे के बाद परिक्रमा की अनुमति दी जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान गजपति के कांची अभियान पर दो जगहों पर लेजर स्क्रीन पर प्रदर्शनी को दिखाया जाएगा। इसके अलावा जगन्नाथ बल्लाव मठ में एक लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications