ओडिशा में ओद्योगिक विकास को लेकर बीजद सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। पटनाक सरकार अब पश्चिमी ओडिशा में इंडस्ट्रियल इंफ्रस्टक्चर को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है। एक कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा ने कहा है कि आगामी दिनों में पश्चिमी ओडिशा में दूसरा औद्योगिक केंद्र बनेगा। उन्होंने राज्य सरकार के प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में बीजेडी सरकार ने एक्सप्रेसवे के साथ बीजू आर्थिक गलियारा बनाया। जिसके बाद कई निवेशकों ने प्रतिष्ठान स्थापित करने में रुचि दिखाई है।
पश्चिम ओडिशा के झारसुगुड़ा औद्योगिक ओडिशा का प्रतिनिधि है। कई औद्योगिक घरानों ने संबलपुर, बरगढ़, कालाहांडी, नबरंगपुर और नुआपाड़ा जैसी जगहों पर अपनी परियोजनाएं स्थापित करने की घोषणा की है। उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा ने इस हफ्ते बुधवार को कहा कि ओडिशा सरकार राज्य में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने का प्रयास कर रही है।

झारसुगुड़ा में पहली बार आयोजित किए जा रहे सीआईआई एंटरप्राइज कार्यक्रम में प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा ने कहा झारसुगुड़ा एक दशक से राज्य में विनिर्माण उद्योगों का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा, "झारसुगुड़ा औद्योगिक ओडिशा का प्रतिनिधि है। कई औद्योगिक घरानों ने संबलपुर, बरगढ़, कालाहांडी, नबरंगपुर और नुआपाड़ा जैसी जगहों पर अपनी परियोजनाएं स्थापित करने की घोषणा की है। प्रत्येक राज्य स्तरीय एकल खिड़की बैठक में स्वीकृत कम से कम चार-पांच परियोजनाएं पश्चिमी जिलों में आने वाली हैं।"
दरअसल, झारसुगुड़ा में कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय असमानताओं को कम करना है। इस मौके पर आईपीआईसीओएल और आईडीसीओ के प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र सिंह पूनिया ने कहा कि सरकार स्थानीय उद्यमियों को तैयार करने और एमएसएमई को व्यापक अवसर प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
