Odisha: ओडिशा में सीएम नवीन पटनायक सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की मजबूती के साथ सुविधाएं बढ़ाने के दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। इस हफ्ते सीएम नवीन पटनायक ने अपने हाथो 2473 नए चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नए मेडिकल ऑफीसर्स राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित सरकरी अस्पतालों में अपनी सेवाएं देगें। नए चिकित्सा अधिकारियों नियुक्ति के साथ सीएम नवीन ने निर्देश दिए कि मरीजों का मानवीय दृष्टिकोण के साथ इलाज किया जाए।
ओडिशा सरकार ने इस हफ्ते गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य सेवा कैडर में 2,473 नए चिकित्सा अधिकारियों और डेंटल सर्जनों को नियुक्त किया, जिसमें 2,392 एमबीबीएस डॉक्टर और 81 डेंटल सर्जन शामिल हैं। नई नियुक्तियों के बाद पद पर एमओ की संख्या 10,605 हो गई है। इससे पहले ओडिशा सरकार ने 8,774 नियमित चिकित्सा अधिकारियों के पद स्वीकृत किए थे।

नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर फोकसर करने को कहा। सीएम ने दोहराया कि ओडिशा सरकार पहले से ही स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस करती रही है, जिससे चिकित्सा व्यवस्थाओं की गुणवत्ता बनी रहे और इसकी पहुंच आमजन तक आसानी से हो सके।
कार्यक्रम में सीएम नवीन ने कहा कि ओडिशा सरकार 'सुस्थ ओडिशा, सुखी ओडिशा' अभियान 'प्रत्येक जीवन अनमोल है' के सिद्धांत पर काम कर रहा है। सीएम ने चिकित्सकों को याद दिलाया कि उनके वेतन, अस्पतालों में होने वाले खर्च का भुगतान ओडिशा के लोगों द्वारा ही किया जाता है। सीएम ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा, " चिकित्सक मरीजों के लिए हैं। सुनिश्चित करें कि जब हर मरीज आपसे मिलने आए तो उसे सकारात्मक माहौल महसूस हो। आपकी पेशेवर उत्कृष्टता के साथ-साथ, मरीजों के प्रति आपका मानवीय दृष्टिकोण उनमें आत्मविश्वास पैदा कर सकता है।"
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications